‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, ‘एंडगेम’ और ‘अवतार’ को छोड़ा पीछे

Spider-Man: Brand New Day

Spider-Man: Brand New Day: हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने भारत में 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ने महज 18 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की है।

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरहीरोज की भारत में पहले से ही जबरदस्त लोकप्रियता है, लेकिन स्पाइडर-मैन की फैन फॉलोइंग बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों तक देखने को मिलती है। यही वजह है कि फिल्म को रिलीज के तीसरे सप्ताह में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

तीसरे वीकेंड में भी जारी रहा कमाई का सिलसिला

सोनी इंडिया के मुताबिक, 31 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने तीसरे वीकेंड में भी करीब 22.80 करोड़ रुपये की कमाई की।

ये भी पढें

राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में टली गवाही, अब एक सितंबर को सुनवाई

खास बात यह है कि फिल्म को रिलीज के बाद ‘आवारापन-2’ और ‘बंटवारा-1947’ जैसी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद स्पाइडर-मैन की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा। फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही।

18 दिन में बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड

सोनी पिक्चर्स इंडिया ने फिल्म की उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि भारतीय दर्शकों ने स्पाइडर-मैन को बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है। फिल्म ने सिर्फ 18 दिनों में 550 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया।

भारत में फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया। अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने का फायदा भी फिल्म को मिला और देश के अलग-अलग हिस्सों से दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे।

ये भी पढें

लखनऊ में ग्राम पंचायत सचिव फ्लैट पर महिला मित्र के साथ पकड़ा, पत्नी ने जड़े कई थप्पड़

‘अवतार’ और ‘एंडगेम’ भी पीछे

550 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के नाम था, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 483 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ करीब 438 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सूची में शामिल है।

टॉप हॉलीवुड फिल्मों की सूची में ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ भी करीब 438 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ मौजूद है। वहीं ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ करीब 268 करोड़ रुपये की कमाई के साथ टॉप-5 में शामिल है।

भारत में स्पाइडर-मैन का दबदबा

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि भारत में हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्मों का मजबूत दर्शक वर्ग मौजूद है। खास तौर पर स्पाइडर-मैन का किरदार भारतीय दर्शकों के बीच लंबे समय से लोकप्रिय रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

प्रयागराज में बारिश से हाल बेहाल, पॉश कॉलोनियों में घुसा पानी

कॉकरोच प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईलेवल पैनल से होगी जांच; CCTV फुटेज भी होगी शामिल

लखनऊ में ग्राम पंचायत सचिव फ्लैट पर महिला मित्र के साथ पकड़ा, पत्नी ने जड़े कई थप्पड़

 

 

Spread the love

Entertainment

Review: ‘दुपहिया’ सीजन 2 में पेपर लीक और टावर का बवाल

 Mumbai: प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। पहले सीजन में धड़कपुर गांव में बाइक चोरी ने ऐसा बवाल मचाया था कि पूरा गांव हलचल में आ गया था। अब सीजन 2 में कहानी पेपर लीक और मोबाइल टावर जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह […]

Spread the love
Read More
Kantara: A Legend – Chapter 1
Entertainment

‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न

Kantara: A Legend – Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़े सफर को याद किया और दुनियाभर के दर्शकों का आभार जताया। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को भारतीय […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

नुसरत भरूचा अस्पताल में भर्ती, बाली हादसे में रीढ़ की हड्डी में आई चोट

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। काम और छुट्टी के सिलसिले में बाली गईं अभिनेत्री एक हादसे में घायल हो गई हैं। उनकी टीम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उनका इलाज बाली के एक अस्पताल […]

Spread the love
Read More