- घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और रोशनी के पुख्ता इंतजाम की प्रशासन से अपील
- छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की मांग
- छठ पूजा आस्था, सूर्य उपासना और लोककल्याण का महापर्व: डॉ. निशांत त्रिपाठी
- छठ घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
- छठ घाटों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी डॉ. निशांत त्रिपाठी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पर्व में व्रती महिलाएं एवं पुरुष कठिन तप, संयम और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
त्रिपाठी ने छठ पूजा के मद्देनजर घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। घाटों और जलाशयों की समुचित सफाई के साथ पानी की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में सूर्य उपासना कर सकें।

उन्होंने कहा कि दोपहर बाद से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, आवागमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। जलाशयों में गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराई जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF अथवा प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की जाए। इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पुलिस बल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

त्रिपाठी ने प्रशासन से अपील की कि छठ महापर्व की संवेदनशीलता और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कराई जाएं। उन्होंने कहा कि व्रतियों की सुविधा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पर्व की गरिमा बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासनिक अमला यह सुनिश्चित करे कि हर श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
जनगणना का आया पैगाम, घर बैठे दर्ज करें अपना नाम
कान्हा की नगरी बनेगी चुनावी रणनीति का गढ़, मथुरा में भाजपा का महामंथन
सआदतगंज: शिष्य निकला भक्षक, मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोप में कलयुगी मौलाना गिरफ्तार
STF को बड़ी सफलताः बलिया का 50 हजार का इनामी गुजरात से गिरफ्तार
