प्रेमी से शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी किशोरी

Maharajganj
  • बोली- शादी नहीं हुई तो लगा दूंगी छलांग
  • महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव का मामला
  • पुलिस और परिजनों के समझाने-बुझाने पर टावर से नीचे उतरी किशोरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी एक किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। किशोरी ने प्रेमी से शादी न होने पर टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। उसकी इस धमकी से मौके पर मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से किशोरी को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतरी।

ये भी पढें

आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 9वीं बार बना एशिया कप चैंपियन

जानकारी के मुताबिक किशोरी का गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर शीशगढ़ निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत होती थी और किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी। हालांकि युवक के गैर बिरादरी का होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों की असहमति से नाराज किशोरी ने अपनी बात मनवाने के लिए सुबह करीब पांच बजे शौच के बहाने घर से निकल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।

टॉवर पर चढ़ी किशोरी बार-बार प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी भी दे रही थी। यह देखकर परिजन घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किशोरी को समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया। पुलिस और परिजनों के लगातार प्रयास के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतर आई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस किशोरी को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 9वीं बार बना एशिया कप चैंपियन

राहुल गांधी की फोन टैपिंग लोकतंत्र और निजता के अधिकार पर हमला: प्रमोद तिवारी

कल मनाई जाएगी बिरसा मुंडा जयंती, जानें उनका संघर्ष

 

 

 

Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कलयुगी मौलाना को चढ़ा इश्क का बुखार

डरा-धमकाकर लूटता रहा मासूम की अस्मत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे ए अहमद सौदागर Lucknow: जिन मौलाना के कंधे पर बेटियों को शिक्षा देने का जिम्मा है, खुद उनकी हरकतें ही अन्य मदरसों को शर्मसार कर रही है। रंगीनियों का चढ़ता बुखार मौलवी मौलानाओं की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। गौर करें तो […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

छठ पूजा आस्था और प्रकृति संरक्षण का पर्व: डॉ. निशांत त्रिपाठी

घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और रोशनी के पुख्ता इंतजाम की प्रशासन से अपील छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की मांग छठ पूजा आस्था, सूर्य उपासना और लोककल्याण का महापर्व: डॉ. निशांत त्रिपाठी छठ घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर छठ घाटों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महदोईया गांव के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में मासूम बच्चियों एवं महिलाओं के दरिंदगी जैसी संगीन घटनाओं का मामला थम नहीं रहा है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। […]

Read More