एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

Air India flight

300 फीट नीचे गिरा विमान

Air India flight: एअर इंडिया की दिल्ली से फुकेट जा रही फ्लाइट AI 2379 से जुड़ी एक गंभीर तकनीकी घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य टर्बुलेंस की घटना माना जा रहा था, लेकिन तकनीकी रिपोर्ट में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के ग्रीन, ब्लू और येलोतीनों हाइड्रोलिक सिस्टम कुछ ही सेकंड के अंतराल में काम करना बंद कर गए। इस दौरान करीब चार सेकंड तक पायलटों के फ्लाइट कंट्रोल इनपुट का अपेक्षित असर नहीं हुआ और विमान लगभग 300 फीट नीचे चला गया। हालांकि, कुछ ही सेकंड बाद हाइड्रोलिक सिस्टम दोबारा सक्रिय हो गए और पायलटों ने विमान को संभाल लिया।

महज सात सेकंड में बदल गई पूरी स्थिति

घटना के दौरान विमान क्रूजिंग एल्टीट्यूड पर था। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 04:02:44 GMT पर फ्लाइट वार्निंग सिस्टम ने सबसे पहले ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी की चेतावनी दी। विमान की डिजाइन व्यवस्था के तहत एक हाइड्रोलिक सिस्टम के फेल होने की स्थिति में दूसरे सिस्टम बैकअप के तौर पर काम करते हैं। लेकिन इस घटना में महज एक से दो सेकंड के भीतर ब्लू और येलो हाइड्रोलिक सिस्टम भी फेल हो गए। इस तरह कुछ ही पलों में विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम निष्क्रिय हो गए। यह स्थिति बेहद असामान्य और गंभीर मानी जाती है।

चार सेकंड तक पायलटों के सामने बड़ी चुनौती

हाइड्रोलिक सिस्टम विमान के कई अहम फ्लाइट कंट्रोल्स को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके काम न करने पर एलिवेटर, एलेरॉन और स्पॉयलर जैसे कंट्रोल सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान का नोज ऊपर की ओर उठने लगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए को-पायलट ने साइड-स्टिक के जरिए विमान को नोज-डाउन कमांड देने की कोशिश की, लेकिन उस समय हाइड्रोलिक पावर उपलब्ध नहीं होने के कारण इनपुट का तत्काल अपेक्षित असर नहीं हुआ। इसी दौरान विमान की ऊंचाई करीब 300 फीट तक कम हो गई। अचानक हुए इस बदलाव से विमान के अंदर यात्रियों और क्रू के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई।

ये भी पढें

मणिपुर में उग्रवादी हमला: गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

04:02:51 GMT पर वापस आए सिस्टम

सबसे अहम मोड़ कुछ सेकंड बाद आया। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 04:02:51 GMT पर तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम दोबारा सक्रिय हो गए। सिस्टम के रिकवर होते ही को-पायलट की ओर से पहले दिया गया नोज-डाउन इनपुट प्रभावी हो गया। विमान ने तेजी से नीचे की ओर ट्रैजेक्टरी पकड़ी, लेकिन पायलटों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित संभाल लिया। गनीमत रही कि विमान बाद में सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गया और एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

एयरबस और DGCA की जांच पर नजर

घटना की गंभीरता को देखते हुए विमान निर्माता एयरबस की ओर से विमान की विस्तृत तकनीकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में हाइड्रोलिक सिस्टम की कई बार टेस्टिंग, ऑटोमैटिक फ्लाइट सिस्टम की जांच और विमान की स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी का परीक्षण शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा पिछले एक महीने में हाइड्रोलिक सिस्टम से संबंधित किए गए मेंटेनेंस और सर्विसिंग का रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में है। अब निगाहें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरबस की जांच पर हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम इतने कम समय में एक साथ कैसे फेल हुए और क्या ऐसी स्थिति दोबारा किसी दूसरे विमान में सामने आ सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अयोध्या में आस्था का सैलाब, सावन में अब तक पैंतीस लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे; मंदिरों में उमड़ी भीड़

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, फैसला सुनते ही बच्चों ने मां से फेरा मुंह

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

‘हम बंटे थे इसलिए कटे थे’, अयोध्या में सीएम योगी ने संभल हिंसा और विपक्ष पर साधा निशाना

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

 

 

Spread the love

One thought on “एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान”

Comments are closed.

Security of the Red Fort
National

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी

Security of the Red Fort: स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत कर दिया है। इस बार सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए […]

Spread the love
Read More
Manipur militant attack
Crime News National

मणिपुर में उग्रवादी हमला: गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग Manipur militant attack: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार सुबह कथित उग्रवादी हमले से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, लांगका नागा गांव में हथियारों से लैस एक समूह ने अचानक ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन […]

Spread the love
Read More
NALSAR Controversy
Education National

काॅकरोच कहने वाले ‘साहब’ की बड़ी उदारता, कहा- विरोध पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

 BCI को CJI सूर्यकांत की दो टूक NALSAR Controversy: हैदराबाद के छात्रों से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की भूमिका पर अहम टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि अगर छात्र किसी मुद्दे पर उनका विरोध कर रहे हैं तो इसमें बार काउंसिल को […]

Spread the love
Read More