निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर

GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं इंस्पेक्टर निगोहां रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में रविवार को चेकिंग के दौरान जीएसटी चोरी कर तीन बार माल लादकर टोल प्लाजा पार करने वाले वाहन चालक व वाहन को पकड़कर राज्य कर विभाग के हवाले कर मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर निगोहां रवीन्द्र कुमार के मुताबिक वह क्षेत्र स्थित रतनापुर गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान यूपी 32 क्यू एन 4810 नंबर वाहन को रोक कर गहनता से जांच पड़ताल की गई तो उसमें पान-मसाला व तंबाकू लदा था।

ये भी पढें

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

इंस्पेक्टर का कहना है कि अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर गांव निवासी चालक दिनेश कुमार गिरि पुत्र शिव गिरि से वाहन पर लदे माल के कागजात मांगे तो वह जीएसटी बिल तथा माल परिवहन हेतु ई-वे बिल पेश किया। उन्होंने बताया कि कागजात की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि एक ही जीएसटी बिल एवं ई- वे बिल के जरिए तीन बार टोल प्लाजा पार किया गया है। पूछताछ में चालक दिनेश कुमार गिरि ने पुलिस को बताया कि वह टोल प्लाजा एवं राज्य कर अधिकारियों से बचने के लिए वाहन को दूसरे रास्ते से वाहन लेकर जा रहा था। सबूत हाथ लगते ही पुलिस इसकी सूचना राज्य कर अधिकारियों को दी। पुलिस और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने लदा हुआ माल अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews 

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

परिसीमन पर CM विजय की बैठक से DMK-AIADMK दूर, तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज

मिट्टी की सोंधी खुशबू का राज क्या है? बारिश से जुड़ा है ये दिलचस्प साइंस

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

One thought on “निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
Crime News

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद खुलासा करने वाली टीम को DSP उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More