बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट बाराबंकी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।पकड़े गए तस्कर के पास से 512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है। ANTF के उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक शख्स है जो अपने पास मादक पदार्थों की गठरी लेकर थाना कोतवाली नगर होते हुए कहीं सप्लाई करने जा रहा है।

 

इस सूचना पर उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल आदिल हाशमी, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश दुबे, कांस्टेबल अमरपाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल गौरव तिवारी, महिला कांस्टेबल स्वाति तिवारी व महिला कांस्टेबल अर्चना विश्वकर्मा के अलावा जैदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल अरूण कुमार व कांस्टेबल विवेक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से एक व्यक्ति को धरदबोचा।

ये भी पढें

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

ANTF के उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला चन्दना कटरा निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद नसीम बताया। ANTF टीम के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है और पूछताछ में बताया कि वह और उसका सहयोगी मादक पदार्थों की सप्लाई काफी दिनों से करते हैं।

दोनों मिलकर अवैध हेरोइन को सस्ते दामों में खरीद कर ग्राहकों को महंगे दामों में बेचने की बात स्वीकार किया है। ANTF टीम को पकड़े गए तस्कर के पास 512 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है और इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

₹600 सस्ता सिलेंडर? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

 

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

जमीन कब्जे की शिकायत पर सख्त हुए CM योगी, दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi: बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आने पर CM योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Lucknow: कालीचरण P.G. कॉलेज, लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना गीत की प्रस्तुति के साथ हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास के […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Crime News Uttar Pradesh

शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार

Gorakhpur: गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसका पुराना प्रेमी भड़क गया और विवाद के दौरान महिला पर हंसिए से हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे […]

Spread the love
Read More