JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

JPSC members

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर तीनों सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार JPSC की सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दिया। इन इस्तीफों को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। इससे पहले आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते भी 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

CID ने भेजा है तीनों को समन

तीनों पूर्व आयोग सदस्यों को झारखंड CID ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। तीनों सदस्यों के सोमवार को CID के समक्ष पेश होने की संभावना है। ऐसे में जांच के बीच एक साथ तीन सदस्यों का इस्तीफा आयोग के लिए बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

ये भी पढें

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

परीक्षा में धांधली के आरोपों की जांच

JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में कथित धांधली, OMR शीट में छेड़छाड़ और अयोग्य अभ्यर्थियों को पास कराने जैसे आरोपों की CID जांच कर रही है। छात्रों की ओर से भी लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
हालांकि, तीनों सदस्यों के इस्तीफे को सीधे CID की कार्रवाई का परिणाम बताने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस्तीफे और CID की पूछताछ के घटनाक्रम ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद को और गंभीर बना दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

2027 में UP की सत्ता के लिए सपा की बड़ी तैयारी, PDA, युवा और महंगाई होंगे अहम मुद्दे

पाकिस्तान-तुर्किए-सऊदी की नई दोस्ती, क्या बदलने वाला है अमेरिका का दबदबा?

ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि में विकास की नई तस्वीर, खन्नौत नदी पर पुल ने बदली गांव की राह

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Spread the love

One thought on “JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर”

Comments are closed.

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More