मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद

फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज मामा कॉलोनी के पास रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के 22 वर्षीय शुभम सोनी की लोहे की राड व चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक घरवालों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पिता-पुत्र को घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,

मड़ियांव थाना क्षेत्र के मामा कॉलोनी फैजुल्लागंज निवासी प्रेम कुमार सोनी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मूल रूप से अमेठी जिले के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र स्थित पूरे अजीटन का पुरवा व हाल पता विष्णु विहार कॉलोनी निवासी मथुरा प्रसाद के बेटे सुमित वर्मा के साथ कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह मामला खूनी खेल का रुप ले लिया।
मथुरा और उसके बेटे सुमित वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ प्रेम कुमार सोनी के बेटे शुभम सोनी के ऊपर कहर बनकर बरस पड़े और शुभम के पेट में लोहे की राड घूसा दिया इतने पर सब्र नहीं हुआ तो पिता-पुत्र ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। खून से लथपथ होकर शुभम सोनी जमीन पर गिर पड़ा। यह माजरा देख प्रेम कुमार व उसके बेटे शिवम सोनी बचाने के लिए दौड़े तो सिर पर खून सवार पिता-पुत्र ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया।

ये भी पढें

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल शुभम सोनी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक मृतक के भाई शिवम सोनी की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज घटना को अंजाम देकर कहीं भागने वाले मूल रूप से अमेठी जिले के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुरे अजीटन का पुरवा व हाल पता विष्णु विहार कॉलोनी निवासी सुमित वर्मा व उसके पिता मथुरा प्रसाद वर्मा को घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

सावन में घर बैठे से प्राप्त करें सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

2027 में UP की सत्ता के लिए सपा की बड़ी तैयारी, PDA, युवा और महंगाई होंगे अहम मुद्द

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन

Spread the love

One thought on “मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट बाराबंकी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Crime News Uttar Pradesh

शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार

Gorakhpur: गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसका पुराना प्रेमी भड़क गया और विवाद के दौरान महिला पर हंसिए से हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पद्मिनी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 16 सितंबर 2026 को हत्या कर बक्से में भरकर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुधवार देर […]

Spread the love
Read More