10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Basti

Basti : हरैया पुलिस ने रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलो अवैध गांजे और नकद के साथ गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई। यह गिरफ्तारी रविवार को मनोरामा नदी के पास रोडबेज बस स्टाप पर सुबह के समय हुई ।

मिली जानकारी के अनुसार हरैया पुलिस रोडवेज बस स्टॉप के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ‘महाकाल रेस्टोरेंट’ का मालिक व नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि कांवड़ियों को गांजा बेच रहा है। सूचना के पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तड़के करीब 3:30 बजे रेस्टोरेंट पर छापा मारा। मौके से आरोपी शनि कुमार उर्फ रवि (32 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 06, हनुमान गढ़ी, हरैया को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढें

2027 में UP की सत्ता के लिए सपा की बड़ी तैयारी, PDA, युवा और महंगाई होंगे अहम मुद्दे

तलाशी में उसके पास से पाँच-पाँच किलोग्राम के दो पैकेटों में कुल 10 किलो गांजा और 1,200 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कांवड़ त्यौहार के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के लिए नेपाल से गांजा लाता था। वह इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कांवड़ियों और राहगीरों को बेचता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। हरैया पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

“गौरतलब है कि शनि कुमार उर्फ रवि सोनकर का नाम शासन द्वारा नामित सभासद की सूची में डाला गया था जिस पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था। हालांकि अभी तक उसका शपथ ग्रहण नहीं हुआ है “पूर्व में गांजा तस्करी और अवैध बिक्री के आरोपों के बावजूद सूची में नाम आने पर सत्ता का संरक्षण देने का आरोप लगा था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सावन में घर बैठे से प्राप्त करें सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

‘सिंघम’ की सफलता का यही राज ‘सर्कस’ के लिए बना कमजोरी, जानिए क्या हुई थी चूक

ऊना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच साल की बच्ची समेत आठ घायल

 

 

Spread the love

One thought on “10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट बाराबंकी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Crime News Uttar Pradesh

शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार

Gorakhpur: गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसका पुराना प्रेमी भड़क गया और विवाद के दौरान महिला पर हंसिए से हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए […]

Spread the love
Read More