अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरे लदई दुबे गांव निवासी सजीवन पासी की बेटी मानसी शनिवार शाम घर के अंदर कमरे में थी। कुछ समय बाद जब स्वजन की नजर कमरे की ओर गई तो किशोरी साड़ी के सहारे हुक से लटकी हुई दिखाई दी। उसे इस हालत में देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढें

राहुल गांधी का युवाओं पर फोकस, प्रयागराज में बोले- देश की ताकत को बर्बाद होने से बचाना होगा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल किशोरी के इस कदम के पीछे क्या वजह रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है।

ये भी पढें

FCRA संशोधन बिल पर अमेरिका को भारत का जवाब

बताया जा रहा है कि मानसी चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मानसी अपने पिता सजीवन पासी, भाई राम मनोरथ और एक बहन के साथ घर में रहती थी। परिवार के मुताबिक, मानसी की मां का करीब आठ से नौ वर्ष पहले कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। मां की मृत्यु के बाद परिवार ने काफी कठिन परिस्थितियों का सामना किया।

शनिवार को हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटी की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

अगस्त की बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा; जलभराव से थमी रफ्तार

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

 

Spread the love

2 thoughts on “अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Comments are closed.

Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More