सावन में घर बैठे से प्राप्त करें सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

Varanasi

सोमनाथ हेतु 270 रुपये और काशी विश्वनाथ हेतु 251 रूपये का ई-मनीआर्डर भेजना होगा

नया लुक संवाददाता

Varanasi :  भगवन शिव को समर्पित सावन माह में हर श्रद्धालु की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ (गुजरात) और काशी विश्वनाथ (वाराणसी) का प्रसाद मँगा सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं।

ये भी पढें

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

उक्त जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। यादव ने कहा कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट और डाक विभाग के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को 270 रूपये का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। इस ई-मनीऑर्डर पर ‘प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा।

WhatsApp Image 2026 08 09 at 3.26.53 PM

तदोपरांत सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा। इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की शामिल है।पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि आदि ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के साथ-साथ वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और डाक विभाग के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजकर स्पीड पोस्ट से श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद मँगा सकते हैं।

ये भी पढें

‘सिंघम’ की सफलता का यही राज ‘सर्कस’ के लिए बना कमजोरी, जानिए क्या हुई थी चूक

ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। कृष्ण यादव ने बताया कि प्रसाद में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं।

सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण SMS के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘सिंघम’ की सफलता का यही राज ‘सर्कस’ के लिए बना कमजोरी, जानिए क्या हुई थी चूक

ऊना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच साल की बच्ची समेत आठ घायल

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

 

2 thoughts on “सावन में घर बैठे से प्राप्त करें सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

Comments are closed.

Health Religion

‘यज्ञ’ की शक्ति, कैसे है हमारे और पर्यावरण के लिए लाभदायक

डॉ बी के सिंह The Power of Yajna: भूमंडल की जानकारी तथा नक्षत्रों के ज्ञान के लिए जिस प्रकार एक मानचित्र की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार ब्रह्माण्ड की रचना आदि का ज्ञान कराने के लिए यज्ञ का विस्तार किया गया। जो पूर्णतया विज्ञान पर आधारित है। सृस्टि विज्ञान को समझने और ग्रहण करने की […]

Read More
National Religion

‘हरे कृष्ण’ का जाप करता रहा शख्स, नौ दिन बाद मिली नई जिंदगी

‘हरे कृष्ण’ जाप से नहीं टूटा हौसला Sanjay Sah Rescue: नेपाल में त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में आई भीषण बाढ़ के बाद नौ दिनों तक फंसे दो कर्मचारियों को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें 30 वर्षीय संजय साह भी शामिल हैं। रेस्क्यू के बाद उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर मुश्किल हालात […]

Read More
The Significance of Janmashtami
Religion

श्रीकृष्ण का जन्म क्यों हुआ था? जानें जन्माष्टमी से जुड़ी धार्मिक मान्यता

The Significance of Janmashtami: देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और मध्यरात्रि में उनके जन्म का उत्सव मनाते हैं। लेकिन क्या […]

Read More