जिलाधिकारी के निर्देश पर फ्लोर मिलों की गुणवत्ता जांच अभियान शुरू

Maharajganj News

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj News : महराजगंज, पाँच अगस्त 2026, जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोंगरवाल के निर्देश के क्रम में प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) के.के. उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद में फ्लोर मिलों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढें

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चंदा जुटाकर खुद की गड्ढों की मरम्मत

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को दो फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जायसवाल एग्रो इंडस्ट्रीज़ प्रा.लि., मनीकौरा, फरेंदा से आटा एवं मैदा के नमूने संग्रहित किए गए। हिन्दुस्तान फ्लोर मिल, प्रसन्ना, नौतनवां से गेहूं आटा का नमूना लिया गया। संग्रहित सभी नमूनों को विधिक प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान मिल संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 6.32.50 PM (1)

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  हंसराज प्रसाद,  अंकित सिंह तथा  पवन गौड़ शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आगामी चुनाव को लेकर गरजे सपा नेता मुन्ना सिंह, जनेश्वर मिश्र जयंती मंच से सरकार पर हमला

मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

डायबिटिक फुट के घाव को न करें नजरअंदाज, मामूली लापरवाही भी बन सकती है अंग कटने की वजह

 

Spread the love

2 thoughts on “जिलाधिकारी के निर्देश पर फ्लोर मिलों की गुणवत्ता जांच अभियान शुरू

Comments are closed.

Uttar Pradesh

गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए

चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर्स भी चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस ने एक साथ चार घटनाओं का खुलासा करने का किया दावा भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, छीनी, पिलास, सब्बल, हथौड़ी, कुल्हाड़ी व 52,400 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Thieves’ Gang :बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

ए अहमद सौदागर Dinesh Mishra : स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को उनकी अहम भूमिका निभाने तथा अभिलेखों में दुरुस्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। दिनेश चंद्र मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर कई अपराधियों को सजा दिलाने […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया ए अहमद सौदागर Independence Day: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को 80वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्कूली के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक […]

Spread the love
Read More