‘रामायण’ ट्रेलर का पाकिस्तान में भी जलवा, रणबीर-यश और VFX ने जीता पड़ोसी देश का दिल

Ramayan trailer

‘रामायण’ के ट्रेलर ने पाकिस्तान में मचाया डंका

Pakistan’s reaction to the Ramayan trailer: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। भारतीय दर्शकों में तो इस पौराणिक गाथा को लेकर गजब का उत्साह देखा ही जा रहा है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि सरहद पार पाकिस्तान में भी इस ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स भारत के इस ड्रीम प्रोजेक्ट और इसके भव्य निर्माण को देखकर दंग रह गए हैं। इनके एक से बढ़कर एक क्रेजी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फिल्म के बजट को लेकर भी पाकिस्तान में काफी हैरानी है।

पाकिस्तानी क्रिएटर्स हुए हैरान

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फ़ारूकी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा, ‘एक पाकिस्तानी दर्शक के तौर पर मैं कहूंगा कि ‘रामायण’ का ट्रेलर आ चुका है। भारत और बॉलीवुड के पास इतना पैसा कहाँ से आ रहा है? जरा सोचिए, फिल्म का बजट ₹1000 करोड़ बताया जा रहा है और ट्रेलर देखकर साफ पता चलता है कि इसे कितने बड़े पैमाने पर बनाया गया है। इसमें हॉलीवुड के स्तर का महंगा वीएफएक्स इस्तेमाल हुआ है।’ माविया ने आगे कहा, ‘यह भारतीय सिनेमा और हिंदू धर्म का इतिहास है, लेकिन एक पाकिस्तानी होने के नाते भी मैं यह कह रहा हूं कि ट्रेलर देखकर मैं खुद बहुत उत्साहित हो गया हूं।’ उन्होंने रणबीर कपूर और ‘रॉकिंग स्टार’ यश की एंट्री सीन्स की जमकर तारीफ की। हालांकि कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उन्हें सुधारा कि फिल्म का अनुमानित बजट ₹1000 करोड़ नहीं बल्कि लगभग ₹4000 करोड़ है।

ये भी पढें

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

साई पल्लवी के ‘दैवीय’ लुक और यश के ‘रावण’ अवतार के मुरीद हुए पड़ोसी

केवल माविया ही नहीं, बल्कि कई अन्य पाकिस्तानी यूट्यूबर्स भी इस ट्रेलर के कायल दिखे। यूट्यूबर हसनात खान ने एक्शन और एनिमेशन की तारीफ करते हुए कहा, ‘रावण का लुक बेहद शानदार है। क्या कमाल का ट्रेलर बनाया है! मेकर्स ने सीजीआई, ग्राफिक्स और स्टंट्स पर बहुत ही बेहतरीन काम किया है। सभी विजुअल्स काफी प्रभावित करते हैं।’ वहीं ‘पाकिस्तानी रिएक्शन बॉय’ नामक चैनल चलाने वाले यूट्यूबर ने कहा, ‘रणबीर और रावण की एंट्री जबरदस्त थी, लेकिन सीता के रूप में साई पल्लवी की एंट्री वाकई दिव्य लग रही थी। इस फिल्म में हमें कई ऐसी बारीकियां देखने को मिलेंगी जो शायद पुरानी रामायण में छूट गई थीं।’ एक अन्य पाकिस्तानी चैनल ‘ईमान मुअज्जम एंटरटेनमेंट’ ने साई पल्लवी की सादगी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘सीता के किरदार में साई पल्लवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी सादगी और पारंपरिक रूप साफ झलकता है। इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और VFX भी कमाल का है।’

कैसा है ‘रामायण’ का ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत लंकापति रावण के एक विशाल महल के दरवाजों पर दस्तक देने से होती है, जहाँ उसका कड़ा विरोध किया जाता है। इसके बाद राजकुमार राम के रूप में रणबीर कपूर की एंट्री होती है, जो अपने भाई लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ मिलकर प्रजा की रक्षा के लिए राक्षसों से मुकाबला करते नजर आते हैं। ट्रेलर में राजा दशरथ द्वारा कैकेयी (लारा दत्ता) को दिए गए वचन और भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के भावुक क्षणों को दर्शाया गया है। माता सीता (साई पल्लवी) भी उनके साथ जाने की जिद करती हैं। इसके बाद राम और रावण के बीच होने वाले ऐतिहासिक युद्ध की झलकियां और बड़े पैमाने पर किए गए VFX सीन्स दिखाए गए हैं। एक दिलचस्प बात यह रही कि पूरे ट्रेलर में भगवान हनुमान का कोई दृश्य या जिक्र देखने को नहीं मिला, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

दिल्ली दंगा केस: अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : प्रीति पवार फाइनल में, नीरज चोपड़ा समेत भारत के लिए मेडल का बड़ा दिन

क्रिटिकल मिनरल्स चेन मजबूत करने में जुटा भारत, 11 देशों से हुआ करार

 

Spread the love

Entertainment

जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स, सामने आया जबरदस्त BTS वीडियो

300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची ‘मिर्जापुर:The Movie Mumbai : अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर:The Movie’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज के महज 10 […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी […]

Spread the love
Read More
CM Yogi
Politics Uttar Pradesh

प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान

एक दिन पहले भी थी चर्चाएं कि कई ऐलान करेंगे CM Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े फैसलों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज वकीलों के लिए पांच लाख रुपए की कैशलेस इलाज की घोषणा के साथ ही उनको बड़ा उपहार सौंप दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता अच्युतानंद पाठक कहते […]

Spread the love
Read More