कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

Thalapathy Vijay 'Jana Nayakan' Controversy

Thalapathy Vijay ‘Jana Nayakan’ Controversy : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायकन’ कर्नाटक में विवादों के घेरे में आ गई है। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से चले आ रहे कावेरी जल बंटवारा विवाद का असर अब फिल्म उद्योग पर भी साफ दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शनों के बीच फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है, जबकि कुछ थिएटरों ने एहतियातन विजय के पोस्टर और बैनर तक हटा दिए हैं।

कावेरी विवाद बना वजह

कर्नाटक में इन दिनों कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्म है। तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़ने की मांग के विरोध में किसान संगठनों और कन्नड़ समर्थक समूहों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किए हैं। इसी बीच विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज होने से यह विवाद फिल्म तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि विरोध-प्रदर्शनों के चलते कई थिएटर संचालकों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए फिल्म के शो स्वेच्छा से रद्द कर दिए। उनका कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें

खाड़ी देशों के तेल-गैस सेक्टर में L&T का बड़ा धमाका

कई थिएटरों ने हटाए पोस्टर

विरोध तेज होने के बाद कई सिनेमाघरों से फिल्म के पोस्टर, बैनर और कटआउट हटाए गए। बेंगलुरु के प्रसिद्ध उर्वशी थिएटर में पुलिस की सलाह के बाद ‘जना नायकन’ की स्क्रीनिंग रोक दी गई। निर्धारित शो की जगह कन्नड़ फिल्म ‘करावलि’ का प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार, फिल्म शुरुआत में कर्नाटक के करीब 125 से 150 थिएटरों में रिलीज हुई थी, जिनमें 75 से अधिक सिंगल-स्क्रीन थिएटर और लगभग 50 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन शामिल थीं। हालांकि विरोध बढ़ने के साथ कई स्थानों पर शो रद्द कर दिए गए।

थिएटरों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए कई सिनेमाघरों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। खासकर बेंगलुरु और मांड्या जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मांड्या में कन्नड़ समर्थक संगठनों ने फिल्म के प्रचार बैनर हटाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि जब तक कावेरी जल विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक तमिलनाडु से जुड़े मुद्दों का विरोध जारी रहेगा।

फिल्म चैंबर भी सक्रिय

बढ़ते विवाद को देखते हुए कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस पूरे मामले पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। फिल्म वितरकों और थिएटर मालिकों के साथ बातचीत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी ताकि फिल्म प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था दोनों प्रभावित न हों।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

ये भी पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : प्रीति पवार फाइनल में, नीरज चोपड़ा समेत भारत के लिए मेडल का बड़ा दिन

‘ये कॉकरोच साथ आ जाएं, तो सबकुछ पलट सकते हैं…’, PAK में कॉकरोच विद्रोह का डर, गृह मंत्री ने चेताया

‘ये कॉकरोच साथ आ जाएं, तो सबकुछ पलट सकते हैं…’, PAK में कॉकरोच विद्रोह का डर, गृह मंत्री ने चेताया

 

 

Spread the love

2 thoughts on “कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

Comments are closed.

Entertainment

जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स, सामने आया जबरदस्त BTS वीडियो

300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची ‘मिर्जापुर:The Movie Mumbai : अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर:The Movie’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज के महज 10 […]

Spread the love
Read More
द सेकेंड मर्डर
Entertainment

पहली जांच पहुंची दूसरे कत्ल तक, ‘द सेकेंड मर्डर’ में खुलेंगे कई खौफनाक राज

द सेकेंड मर्डर: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स की लोकप्रिय वीकली डिजिटल क्राइम सीरीज ‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ अपने पांचवें एपिसोड के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंच गई है। सीरीज के नए एपिसोड का नाम ‘फाइल 5: द सेकेंड मर्डर’ है, जिसमें एक मर्डर की जांच के दौरान सामने आने […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया तहलका, ‘हैवान’ की हालत हुई खराब

Haiwaan Vs Mirzapur: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है। हर हफ्ते कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर टक्कर देखने को मिलती है। इन दिनों सिनेमाघरों में पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा देखने को मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार और सैफ […]

Spread the love
Read More