लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

1947 Lucknow Promotion

शाश्वत तिवारी

1947 Lucknow Promotion :  इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शंस की बंटवारा 1947 रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के दमदार पोस्टर्स, टीजर और ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जिसमें दर्द, प्यार, त्याग और इंसानी जज्बातों को बेहद करीब से दिखाया गया है। इसी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। अब फिल्म का प्रमोशनल सफर पटना और इंदौर के बाद एक नए शहर की ओर बढ़ रहा है। छह अगस्त 2026 को सनी देओल अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें

‘ये कॉकरोच साथ आ जाएं, तो सबकुछ पलट सकते हैं…’, PAK में कॉकरोच विद्रोह का डर, गृह मंत्री ने चेताया

यहां टीम फिल्म के प्रमोशन से जुड़े कई खास कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी, मीडिया से बातचीत करेगी और फैंस से भी मुलाकात करेगी। रिलीज से पहले मेकर्स लगातार अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बंटवारा 1947 के जरिए साथ आ रही है।

फिल्म में शबाना आज़मी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म अपनी कहानी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ेगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

क्रिटिकल मिनरल्स चेन मजबूत करने में जुटा भारत, 11 देशों से हुआ करार

फ्रांस में दिखा ‘आग उगलता बादलों का ड्रैगन’, जंगल की भीषण आग ने बनाया अपना मौसम

बेटी को खोने के बाद मां की गोद में आया बेटा, बहन का सपना रह गया अधूरा

 

Spread the love

3 thoughts on “लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Comments are closed.

Entertainment

जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स, सामने आया जबरदस्त BTS वीडियो

300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची ‘मिर्जापुर:The Movie Mumbai : अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर:The Movie’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज के महज 10 […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी […]

Spread the love
Read More
CM Yogi
Politics Uttar Pradesh

प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान

एक दिन पहले भी थी चर्चाएं कि कई ऐलान करेंगे CM Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े फैसलों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज वकीलों के लिए पांच लाख रुपए की कैशलेस इलाज की घोषणा के साथ ही उनको बड़ा उपहार सौंप दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता अच्युतानंद पाठक कहते […]

Spread the love
Read More