मोनाको डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे तीसरे स्थान पर

Sarvesh Kushare

पूर्व ओलंपिक हाई जंप चैंपियन को हराया

Sarvesh Kushare :  भारतीय एथलीट सर्वेश कुशारे ने अपने पदार्पण मुकाबले में शुक्रवार को मोनाको डायमंड लीग 2026 में पुरुषों की हाई जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस नतीजे के साथ सर्वेश कुशारे डायमंड लीग एथलेटिक्स मीट में टॉप 3 में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय एथलीट बन गए। उनसे पहले डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा, जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ऐसा कर चुके हैं।

सर्वेश कुशारे, जो पिछले साल टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हाई जंपर बने थे, 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने भुवनेश्वर में नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 2.31 मीटर की छलांग लगाकर तेजस्विन शंकर का आठ साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था।

फॉन्टविले के स्टेड लुई II में प्रतिस्पर्धा करते हुए, कुशारे ने अपने पहले ही प्रयास में 2.12 मीटर, 2.16 मीटर, 2.20 मीटर, 2.23 मीटर और 2.26 मीटर की ऊंचाई पार की और ब्रिटेन के जैक किमानी और यूक्रेन के ओलेह डोरोशचुक के साथ टॉप-3 में जगह बनाई। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता कुशारे 2 . 28 मीटर की ऊंचाई पार करने के अपने तीनों प्रयासों में असफल रहे, जिससे वे तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, वे टोक्यो 2020 ओलंपिक के संयुक्त चैंपियन इटली के जियानमार्को टैम्बेरी और कतर के मुताज़ बरशिम से आगे रहे, जो क्रमशः सातवें (2.23 मीटर) और आठवें (2.20 मीटर) स्थान पर रहे।

ओलंपियन और यूरोपियन चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता डोरोशचुक ने 2.32 मीटर की ऊंचाई पार करके इवेंट जीता, जबकि कुशारे की तरह अपना पहला डायमंड लीग खेल रहे किमानी 2.30 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि सर्वेश कुशारे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत की 32 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा हैं।  (वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

योगी ने कहा-घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद

रोडवेज बस ने तीन को कुचला, मौत

JD पशुपालन (प्रशासन) पर गंभीर आरोप

अध्यक्ष ही बनाये गये जिला पंचायत प्रशासक

 

 

 

 

Spread the love

12 thoughts on “मोनाको डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे तीसरे स्थान पर”

Comments are closed.

Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Spread the love
Read More
Sports

कपिल देव की वैभव सूर्यवंशी को सलाह, बोले- तीन साल बाद करेंगे बात

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में छा जाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक उनके प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नायक कपिल देव का […]

Spread the love
Read More
Sports

रांची में IND vs WI T20 आज, लाइव देखने का तरीका जानें

IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, शुक्रवार नौ अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर बढ़त 2-0 करने […]

Spread the love
Read More