लखनऊ में खुला निकोबार का नया स्टोर,भारतीय विरासत को देगा नया रूप

WhatsApp Image 2025 05 23 at 10.27.52 AM

लखनऊ, मई 2025 : आधुनिक और डिजाइनर भारतीय लाइफस्टाइल ब्रांड निकोबार ने लखनऊ में अपना 23वां स्टोर खोला है। यह ब्रांड भारतीय परंपराओं को आज के दौर की जरूरतों और डिजाइन से जोड़ता है। 2016 में सिमरन लाल और राउल राय द्वारा शुरू किया गया निकोबार कपड़ों, होम डेकोर, ज्वेलरी, एक्सेसरीज और गिफ्टिंग का खास कलेक्शन पेश करता है। इसके हर पीस में भारतीय विरासत और ग्लोबल स्टाइल की झलक मिलती है, जो आज के समय, काम और दैनिक जीवन से मेल खाती है।

भारत के अलग-अलग शहरों में 23 स्टोर और बढ़ती डिजिटल उपस्थिति के साथ, निकोबार एक ऐसे नए ग्राहक वर्ग की पसंद बन रहा है, जो प्रामाणिकता, सुंदरता और डिजाइन को महत्व देते हैं।

लखनऊ का नया स्टोर ‘ले प्रेस ‘ में स्थित है, जो कभी शहर की रचनात्मक दुनिया का केंद्र रही एक ऐतिहासिक प्रिंटिंग प्रेस थी। यह इलाका पुराने जमाने की खूबसूरती और नई सोच का अनोखा मेल है, जो निकोबार की डिज़ाइन सोच को दर्शाता है- आधुनिक, अपनी जड़ों से जुड़ा और सादगी में सुंदर।

लखनऊ का गहराइयों से जुड़ा हुआ इतिहास और उसकी नर्म-नाज़ुक खूबसूरती ने हमेशा निकोबार की डिज़ाइन की सोच को प्रेरित किया है। चाहे वो चिकनकारी की बारीक कढ़ाई हो या पीढ़ियों से चली आ रही पीतल की कारीगरी हो, यहां की शिल्पकला और अंदाज आधुनिकता के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। इस नजरिए से देखा जाए तो लखनऊ में स्टोर खोलना किसी नई शुरुआत से ज़्यादा, एक वापसी जैसा लगता है।

निकोबार अपने स्टोर्स को सिर्फ खरीदारी की जगह ही नहीं बल्कि अनुभव की जगह भी मानता है। यहां लोग शांति से खरीदारी कर सकते हैं, वर्कशॉप्स में हिस्सा ले सकते हैं और सामुदायिक आयोजनों का हिस्सा बन सकते हैं। ब्रांड की गिफ्टिंग सुविधा भी इसका अहम हिस्सा बनती जा रही है, जहाँ चाहे निजी हो या कॉर्पोरेट, खास अंदाज में सजाए गए कस्टमाइज गिफ्ट बॉक्स, हर तरह की पसंद और अवसर के लिए उपलब्ध हैं।

स्टोर लॉन्च के अवसर पर निकोबार ने प्योर होम एंड लिविंग, जो ले प्रेस में उनके पड़ोसी हैं, के साथ मिलकर एक सादगी भरी शाम का आयोजन किया। यह आयोजन एक खूबसूरत अनुभव के रूप में पेश किया गया, जिसमें खास मेहमानों ने स्वादिष्ट खाने, खास तौर पर बनाए गए कॉकटेल्स और एक लाइव बैंड की मधुर धुनों का आनंद लिया। यह शाम निकोबार की सोच को बखूबी दर्शाती थी। लखनऊ के इस नए स्टोर के उद्घाटन पर शहर के कई जाने-माने और लंबे समय से जुड़े प्रशंसकों ने खुलकर समर्थन दिखाया। लखनऊ की सामाजिक हलचल से जुड़ी जानी-पहचानी हस्तियाँ, जैसे श्री आदिल अहमद, श्रीमती प्रोमिला सिब्बल (श्री कपिल सिब्बल की पत्नी), माननीय रानी नीता दूबे, प्योर होम एंड लिविंग के फाउंडर श्री टिम्मी सारना और प्रियंका सरकार शामिल रहीं, जिनकी मौजूदगी ने ब्रांड के प्रति उनका समर्थन दर्शाया।

यह लॉन्च सिर्फ नए स्टोर के शुभारंभ का अवसर ही नहीं था, बल्कि एक नए शहर में अपना विस्तार करने और लखनऊ को निकोबार की लगातार बढ़ती यात्रा का हिस्सा बनाने का एक खास कदम भी था। हमेशा की तरह, इस आयोजन ने ब्रांड की सोच को दर्शाया: सोच-समझकर बनाया गया, खूबसूरती से पेश किया गया और समुदाय से गहराई से जुड़ा हुआ।

हमसे जुड़े :

स्टोर पता: यूनिट 19, ले प्रेस, हजरतगंज, लखनऊ – 226001

READ MORE

मोनाको डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे तीसरे स्थान पर

एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव गोमती नदी में उतराता मिला, इलाके में फैली सनसनी

भाजपा सरकार पर भड़क उठीं अनुराधा पौडवाल

Spread the love

Business

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, 13 अगस्त से सख्त चेकिंग शुरू

Delhi Railway Station  : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से पर्याप्त पहले रेलवे स्टेशन पहुंचें। 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More
Sale of stakes in companies
Business

LIC के बाद इन सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, निवेशकों की नजर इन शेयरों पर

Sale of stakes in companies : केंद्र सरकार की विनिवेश रणनीति को लेकर शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ सकती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में हिस्सेदारी घटाने के बाद अब सरकार कुछ अन्य सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान कॉपर, हिंदुस्तान जिंक, […]

Spread the love
Read More