डॉ. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ नीदरलैंड के समर्थन की सराहना की

WhatsApp Image 2025 05 20 at 7.47.11 PM

डॉ. जयशंकर

हेग। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को यहां नीदरलैंड के अपने समकक्ष कैस्पर वेल्डकैंप के साथ अपनी बैठक के दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले की देश द्वारा कड़ी निंदा और आतंकवाद के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता की नीति के लिए उसके समर्थन की सराहना की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर नीदरलैंड के आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया और अपने समकक्ष के साथ दोनों देशों के बीच गहरे द्विपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा आज हेग में मेरी मेजबानी करने के लिए नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप को धन्यवाद। पहलगाम हमले की नीदरलैंड द्वारा की गई कड़ी निंदा और आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता के समर्थन की सराहना करता हूं। यूरोपीय संघ के साथ हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और जुड़ाव को गहरा करने पर व्यापक चर्चा हुई। बहुध्रुवीयता के युग में वैश्विक स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विदेश मंत्री ने नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स के साथ भी वार्ता की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी के लाभों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की तथा भारत और नीदरलैंड के बीच मजबूत संबंध बनाने में समुदाय के योगदान की प्रशंसा की। इससे पहले जयशंकर ने हेग में रणनीतिक विशेषज्ञों के साथ विचार साझा किए, जहां इस बात पर चर्चा हुई कि बहुध्रुवीयता और रणनीतिक स्वायत्तता के युग में भारत और नीदरलैंड/यूरोपीय संघ को और अधिक गहराई से क्यों जुड़ना चाहिए।

जयशंकर ने मंगलवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर लिखा हेग में पीएम डिक शूफ से मुलाकात करके बहुत खुशी हुई। पीएम नरेंद्र मोदी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और आतंकवाद के खिलाफ नीदरलैंड के दृढ़ रुख के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भारत-नीदरलैंड साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। आश्वासन दिया कि हमारी टीमें इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार जयशंकर 19-24 मई के बीच नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां वह तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों तथा आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों के संपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

READ MORE

मोनाको डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे तीसरे स्थान पर

भाजपा सरकार पर भड़क उठीं अनुराधा पौडवाल

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

Spread the love

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More