उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने 15 बोरी कद्दू बीज और एक बाइक जब्त की। टीम ने मुनीब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई शनिवार देर शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सी सूरज तिवारी के नेतृत्व में कांस्टेबल अजीत यादव और SSB की टीम ने इलाके में घेराबंदी की।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मुनीब पुत्र पारस, निवासी ग्राम धमऊर, थाना निचलौल, जिला महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि बीज को सीमा पार ले जाने की कोशिश की जा रही थी। बीज की मात्रा और उसके स्रोत की पुष्टि के लिए जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मुनीब के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कद्दू बीज को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है।
बाइक के कागजात भी जांचे जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त गश्त बढ़ाई गई है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है। महराजगंज की सीमा नेपाल से सटी है। यहां पहले भी कृषि उत्पादों, खाद्यान्न और अन्य सामानों की तस्करी के मामले सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे मामलों को रोकने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आज इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना
मोदी ने निशांत को लगाया गले, बिहार की सियासत में बढ़ी चर्चा
झालावाड़ में बहू ने ससुर पर चाकू से किया हमला
