लखनऊ: BMW की डिक्की से 26 लाख रुपये नकद बरामद

BMW

नया लुक संवाददाता

BMW राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए BMW कार की डिक्की में बने लॉकर से 26 लाख रुपये नकद बरामद किए। मौके पर मौजूद तीन युवक नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सूचना मिलने पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने BMW और स्कॉर्पियो दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 3/4 जुलाई 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में आशियाना पुलिस टीम चौकी किला क्षेत्र में सोशल प्वाइंट रेस्टोरेंट, स्मृति उपवन के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले शीशों वाली हरियाणा नंबर की BMW (HR-70G-9172) और एक स्कॉर्पियो (UP-32 QB-6630) संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलीं। दोनों वाहनों के पास तीन युवक मौजूद थे।

ये भी पढ़े

इराकी सांसद के घर से मिला ‘सोने की ब्रा और पैंटी’?

पुलिस ने जब वाहन संबंधी दस्तावेज मांगे तो युवक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। ई-चालान एप से जांच में BMW वाहन शिवांशु कुमार पाण्डेय और स्कॉर्पियो कृष्णा कुमार सिंह के नाम पंजीकृत मिली। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वे वाहन में रखी नकदी की गिनती कर रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए BMW की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में बने लॉकर से 500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां, कुल 26 लाख रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने जब नकदी के स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेज मांगे तो तीनों युवक कोई वैध अभिलेख या पुष्टि-कारक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद नकदी के संबंध में वैधानिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, दोनों वाहनों के वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध न कराने और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने BMW और स्कॉर्पियो को सीज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके से मिले तीन युवक

शिवांशु पाण्डेय (21 वर्ष), निवासी डिफेंस कॉलोनी, तेलीबाग, लखनऊ

रोचमन वर्मा (19 वर्ष), निवासी सेक्टर-एन, आशियाना कॉलोनी, लखनऊ

रचित ठाकुर उर्फ अथर्व (21 वर्ष), निवासी पंडित खेड़ा, अनोरा, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ

बरामदगी: BMW कार की डिक्की में बने लॉकर से 26 लाख रुपये नकद (500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां)

BMW कार (HR-70G-9172) – सीज

स्कॉर्पियो (UP-32 QB-6630) – सीज

इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव ने क्या कहा?

आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। बरामद नकदी के संबंध में मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। नियमानुसार आयकर विभाग को सूचना देकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

महिला आरक्षण बिल को परिसीमन और जनगणना के दायरे से बाहर करे सरकार

गाड़ी न मिलने पर मंत्री ने अपने अंगरक्षक लौटाए

क्या इराकी सांसद के घर मिला सोने का अंडरवियर? वायरल दावे की पड़ताल

 

Spread the love

Lucknow
Crime News

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

रहीमाबाद गांव में सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की बेरहमी से हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रहीमाबाद गांव निवासी सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित बिरजू को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ […]

Spread the love
Read More