मोदी और ताकाइची की मुलाकात: AI, सेमीकंडक्टर और आर्थिक साझेदारी पर फोकस

  Japan PM India visit : हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए कई समझौतों और सहयोग ज्ञापनों (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी “छोटी बहन” बताया और भारत-जापान संबंधों को ऐतिहासिक और रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक करार दिया।

AI, सेमीकंडक्टर और तकनीक पर फोकस

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, दवा उद्योग और उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आपसी विश्वास को सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति बताया और तकनीकी सहयोग को भविष्य की जरूरत करार दिया।

भारत-जापान साझेदारी को नई दिशा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत और जापान के बीच भरोसे, साझा मूल्यों और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह भी तय हुआ कि भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे निवेश और व्यापार के नए अवसर खुल सकें।

तीन  दिवसीय भारत दौरे पर हैं ताकाइची

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची  एक से  तीन  जुलाई तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान वे 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन और भारत-जापान बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगी। बिजनेस फोरम में दोनों देशों के उद्योग जगत और सरकारी प्रतिनिधि निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

रणनीतिक साझेदारी का 75 वर्ष का लक्ष्य

भारत और जापान के बीच 2014 में विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की शुरुआत हुई थी। दोनों देश 2027 में राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अगस्त 2025 में जापान के टोक्यो में 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

राम मंदिर चोरी मामला: पुलिस जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Kangana Ranaut vs Ram Kapoor: ‘लॉक अप 2’ के प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस

UP Encounter: जीजा की हत्या कर फरार साला पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली

 

National Religion

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलेगी सीधी ट्रेन, 23 नवंबर को PM मोदी-बालेंद्र शाह करेंगे उद्घाटन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Ayodhya: नेपाल और भारत सरकार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की आगामी भारत यात्रा के दौरान अयोध्या और जनकपुर के बीच एक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाह 22 नवंबर को भारत की यात्रा पर जाएंगे और अगले दिन इस सेवा का उद्घाटन होने की उम्मीद […]

Read More
New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More
Donation theft case
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

Donation theft case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार को […]

Read More