सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएँ

  Prayagraj News

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

  Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने एक-एक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाए और पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और जनसुनवाई कार्यक्रम शासन एवं जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उसकी समस्या का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन कार्यक्रम के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने महर्षि भारद्वाज सुंदरकाण्ड समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने समिति द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. के.पी. श्रीवास्तव एवं सुरेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

योगी सरकार का बड़ा फैसला , रिकॉर्ड आपूर्ति के बीच उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: गॉल और कोलंबो में होंगे WTC के दो बड़े मुकाबले

Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा का कबूलनामा, बोले- ‘पहले डर लगता था’, सूफी ने बयां किया दर्द

 

Spread the love

One thought on “सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएँ”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More