‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से खास संदेश, की महत्वपूर्ण अपील

Man Ki Baat

Man Ki Baat देश के मिट्टी से बनी गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आप यह प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो वह हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो।

श्री मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में रविवार को कहा कि मुझे कई लोगों ने पत्र लिखकर एक खास विषय पर बात करने का सुझाव भेजा है। ये विषय ‘गणेश उत्सव’ से जुड़ा है। वैसे तो ‘गणेश उत्सव’ में अभी काफी समय बाकी है लेकिन लोगों ने ये आग्रह किया है कि इस विषय पर अभी ही बात होनी चाहिए। दरअसल, गणेश जी की मूर्तियां बनाने का काम बहुत पहले शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़े

प्रेमिका ने चलती कार से लगाई छलांग…कुछ सेकंड बाद हुआ जोरदार धमाका

मूर्ति बनाने वाले, मूर्तियों के व्यापार से जुड़े लोग अभी से सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए मेरा आप सभी से एक आग्रह है। आप प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो, वो हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो। उन्होंने कहा कि जो लोग गणेश जी की मूर्तियां बनाते हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें, और जो लोग मूर्तियां खरीदते हैं, वे भी यह जरूर देखें, कि, गणपति बप्पा की मूर्ति किससे बनी है और किस देश में तैयार हुई है।

ये भी पढ़े

पुरानी रंजिश या जिस्म की दहकती आगः भाभी ने इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट काटा

प्लास्टर आफ पेरिस से बनी मूर्तियां बिल्कुल ना खरीदें। प्रधानमंत्री ने कहा कि मिट्टी की मूर्तियां पूजा के बाद सहज रूप से पानी में विलीन हो जाती हैं। इससे हमारी नदियां, तालाबों और पर्यावरण की रक्षा होती है। हमारी आस्था भी बनी रहती है और प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व भी पूरा होता है। जब हम स्थानीय मूर्तिकारों से मूर्ति खरीदते हैं, हम ‘वोकल फोर लोकल’ के संकल्प को मजबूत करते हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार ‘गणेश उत्सव’ में और ऐसे हर उत्सव में हम ऐसी सारी बातों पर जरूर गंभीरता से सोचेंगे और देश-हित में कदम भी उठाएंगें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

FD मैच्योरिटी के बाद बैंक का इनकार…कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

OnePlus ला रहा है अल्ट्रा-स्मूद 185Hz डिस्प्ले वाले नए फोन

Tomato-Cucumber : फल या सब्जी? साइंस क्या कहता है, जानिए सही जवाब

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Spread the love

One thought on “‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से खास संदेश, की महत्वपूर्ण अपील”

Comments are closed.

Delhi National

भारत की मेजबानी में हुई बिम्सटेक बैठक, टेरर फंडिंग रोकने पर मंथन

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत सरकार की मेजबानी में आतंकवाद और ट्रांसनेशनल क्राइम पर बिम्सटेक जॉइंट वर्किंग ग्रुप (JWG-CTTC) की 11वीं बैठक नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बिम्सटेक के सभी सात सदस्य देशों, बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इस सुरक्षा संवाद की अध्यक्षता […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More