Instagram में आया Reorder Grid फीचर, मिनटों में बदलें प्रोफाइल का लुक

Instagram new feature

Instagram new feature :  Instagram ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा और काम का अपडेट जारी किया है। इस नए फीचर के जरिए अब यूजर्स अपने प्रोफाइल ग्रिड को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। पहले जहां इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट केवल क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में दिखते थे, वहीं अब यूजर्स उन्हें अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।यह फीचर खास तौर पर क्रिएटर्स, ब्रांड्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, क्योंकि इससे वे अपने प्रोफाइल को और अधिक आकर्षक और प्रोफेशनल तरीके से पेश कर पाएंगे।

 क्या है नया Reorder Grid फीचर?

Instagram के इस नए अपडेट में यूजर्स को “Reorder Grid” का विकल्प दिया गया है। इसकी मदद से आप अपने प्रोफाइल पर मौजूद पोस्ट्स को आसानी से ऊपर-नीचे या किसी भी क्रम में सेट कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इससे पोस्ट की ऑरिजिनल अपलोड डेट पर कोई असर नहीं पड़ता। यानी आपका कंटेंट सुरक्षित रहता है, सिर्फ उसका डिस्प्ले ऑर्डर बदलता है। पहले इस तरह की कस्टमाइजेशन के लिए यूजर्स को पोस्ट डिलीट या आर्काइव करना पड़ता था, लेकिन अब यह काम बेहद आसान हो गया है।

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?

Instagram ने इसे यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए बहुत आसान प्रक्रिया दी है:

सबसे पहले अपने Instagram ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें

ऐप ओपन करके अपने प्रोफाइल पेज पर जाएं

उस पोस्ट पर जाएं जिसे आप बदलना चाहते हैं

पोस्ट को लंबे समय तक दबाकर रखें

अब आपको “Remove from main grid”, “Pin to your main grid” और “Reorder Grid” जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे

“Reorder Grid” पर टैप करें

अब पोस्ट को अपनी इच्छानुसार जगह पर ड्रैग करके सेट करें

बस इतना करते ही आपका प्रोफाइल ग्रिड अपडेट हो जाएगा।

यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा?

यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को एक पोर्टफोलियो की तरह इस्तेमाल करते हैं। अब वे अपनी बेस्ट पोस्ट्स को सामने रख सकते हैं और प्रोफाइल को आकर्षक बना सकते हैं। क्रिएटर्स अपने कंटेंट को थीम के अनुसार व्यवस्थित कर पाएंगे, जिससे ब्रांडिंग और एंगेजमेंट दोनों बढ़ेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

आज सोना सस्ता, चांदी में भारी गिरावट दर्ज

टेस्ट जीत के बाद विवाद में घिरे स्टोक्स, क्रिकेट जगत में मची हलचल

देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी तो कहीं मूसलाधार बारिश

करोड़ों के टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, बिहार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा

Spread the love

2 thoughts on “Instagram में आया Reorder Grid फीचर, मिनटों में बदलें प्रोफाइल का लुक”

Comments are closed.

Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More
Russia News
International Technology

रूस के यांडेक्स डेटा सेंटर पर हमला, डिजिटल सेवाएं प्रभावित होने का दावा

Russia News: रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब डिजिटल सेवाओं पर भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की प्रमुख टेक कंपनी यांडेक्स के डेटा सेंटरों को यूक्रेन के हमलों में नुकसान पहुंचा है। इसके बाद रूस में कई ऑनलाइन सेवाओं के संचालन में परेशानी आने की खबरें सामने […]

Spread the love
Read More
Jio 6G
Technology

2030 तक भारत में 6G लॉन्च का लक्ष्य, IMC 2026 में पेश किया गीगा MIMO रेडियो

Jio 6G: भारत में अगली पीढ़ी की मोबाइल कनेक्टिविटी यानी 6G तकनीक को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो का कहना है कि भारत 2030 तक 6G नेटवर्क शुरू करने वाले शुरुआती देशों में शामिल हो सकता है। कंपनी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में अपनी प्री-6G तकनीक […]

Spread the love
Read More