ICC महिला T20 विश्व कप 2026: जानें भारत-पाकिस्तान मैच का समय और पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल

ICC Women’s T20 World Cup 2026 : ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ महिला टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन इस बार इंग्लैंड में किया जा रहा है और सभी टीमों ने अपने वार्मअप मुकाबलों के जरिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी अपने अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को हराया है। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में फैंस की नजरें अब टूर्नामेंट के मुख्य मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।

12 जून से होगा महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज

ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 11 बजे शुरू होगा। चूंकि टूर्नामेंट इंग्लैंड में आयोजित किया जा रहा है, इसलिए भारत और ब्रिटेन के समय में लगभग चार  घंटे 30 मिनट का अंतर है। यही वजह है कि भारतीय दर्शकों को कुछ मुकाबले देर रात देखने को मिलेंगे।

तीन अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे मैच

इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले भारतीय समयानुसार तीन अलग-अलग स्लॉट में आयोजित किए जाएंगे  दोपहर तीन बजे , शाम सात  बजे , रात 11:00 बजे , आईसीसी ने मैचों के बीच लगभग चार घंटे का अंतर रखा है, ताकि दर्शक हर मुकाबले का आनंद ले सकें।

13 जून को होंगे तीन रोमांचक मुकाबले

टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी 13 जून को कुल तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीमें शाम सात बजे आमने-सामने होंगी। वहीं दिन का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच रात 11 बजे खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है क्योंकि लगातार तीन बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट के पहले दो दिनों में मैदान पर नहीं उतरेगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को खेलेगी और यह मैच किसी भी क्रिकेट प्रेमी के लिए मिस करने लायक नहीं होगा। 14 जून को शाम सात  बजे भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज माना जाता है और इस बार भी फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिल सकता है। इस दिन पहला मुकाबला बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच दोपहर तीन  बजे खेला जाएगा। जबकि भारत-पाकिस्तान मैच दिन का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा।

12 टीमों के बीच होगी खिताब की जंग

महिला टी20 विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें मौजूद हैं। टीम इंडिया लीग चरण में कुल पांच मुकाबले खेलेगी। इसके बाद अंक तालिका में प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल और आगे के मुकाबलों का रास्ता तय होगा।

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय महिला टीम के सभी लीग मुकाबले शाम सात  बजे से खेले जाएंगे। इससे दर्शकों को देर रात तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आसानी से सभी मैचों का आनंद ले सकेंगे। भारतीय टीम इस बार मजबूत नजर आ रही है और उसके पास विश्व कप जीतने का शानदार मौका है। यदि टीम अपनी लय बरकरार रखती है तो वह टूर्नामेंट में बड़ी दावेदार साबित हो सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

दूध पीकर भी बिगड़ रहा है पाचन? बच्चों और बड़ों के लिए अपनाएं ये हेल्दी टिप्स

Alpha First Look: एक्शन मोड में दिखीं आलिया भट्ट, टीजर से गायब रहीं शरवरी वाघ

Instagram में आया Reorder Grid फीचर, मिनटों में बदलें प्रोफाइल का लुक

 

 

Shubman Gill
Sports

शुभमन गिल के 754 रन के आगे पाकिस्तान टीम फीकी, आंकड़ा चौंकाने वाला

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पूरी टीम महज 133 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज एक बार फिर बेबस नजर आए। […]

Read More
Sports

छा गए त्रिपुराना विजय, IPL की पिटाई का वैभव से लिया बदला!

वैभव की फिरकी में फंसे विजय Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बुधवार को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने IPL 2026 की एक पुरानी कहानी याद दिला दी। ईस्ट जोन की दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें साउथ जोन के ऑफ स्पिनर त्रिपुराना विजय […]

Read More
Sports

पार्थ जिंदल की पोस्ट पर केएल राहुल का बड़ा जवाब

दिल्ली में रहेंगे स्टार बल्लेबाज KL Rahul Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर हलचल बढ़ गई है। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी और कुलदीप यादव के लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने के बाद केएल राहुल के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने […]

Read More