टेस्ट जीत के बाद विवाद में घिरे स्टोक्स, क्रिकेट जगत में मची हलचल

Ben Stokes

Ben Stokes इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। जीत के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन  जश्न मनाने के लिए एक नाइटक्लब पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान क्लब में मौजूद कुछ लोगों के साथ बहस हो गई, जो बाद में विवाद का रूप ले बैठी। इस घटना के बाद मामला क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

ECB ने शुरू की जांच

विवाद सामने आने के बाद ECB ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। बोर्ड का कहना है कि वह टीम प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंघन और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी जुटा रहा है। ECB ने अपने बयान में कहा है कि मामले की सूचना क्रिकेट रेगुलेटर को भी दे दी गई है और पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़े

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या… टीम इंडिया को बड़ा झटका

रग्बी खिलाड़ियों के साथ हुई थी बहस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस नाइटक्लब में स्टोक्स और एटकिंसन मौजूद थे, वहीं इंग्लैंड के रग्बी क्लब सारासेन्स  के खिलाड़ी भी सीजन समाप्त होने का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दावा किया गया है कि बहस बढ़ने पर रग्बी टीम के एक युवा खिलाड़ी ने गस एटकिंसन को मुक्का मारने की कोशिश की। हालांकि एटकिंसन समय रहते पीछे हट गए और मुक्का उनके सुरक्षा अधिकारी को लग गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि क्रिकेट खिलाड़ियों ने पहले कोई आक्रामक व्यवहार नहीं किया था और विवाद की शुरुआत दूसरी ओर से हुई थी।

संन्यास और कप्तानी छोड़ने की अटकलें

ब्रिटिश मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस विवाद के बाद बेन स्टोक्स अपने भविष्य को लेकर गंभीर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक स्टोक्स या ECB की ओर से कप्तानी छोड़ने अथवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल इन दावों को अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़े

नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, बाजार में बढ़ी महंगाई की आशंका

दूसरे टेस्ट से पहले बढ़ी इंग्लैंड की चिंता

ECB ने अभी दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच का नतीजा क्या निकलता है और इसका स्टोक्स व एटकिंसन की उपलब्धता पर कोई असर पड़ता है या नहीं। इंग्लैंड टीम के लिए यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी है और अगले मुकाबले की तैयारी कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी तो कहीं मूसलाधार बारिश

करोड़ों के टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, बिहार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा

LPG Price Today घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा फर्क, पहाड़ी इलाकों में जेब पर भारी बोझ

खामोश पहाड़, गहरी खाई और 120 लोग… दयारा बुग्याल में बबीता पांडे की तलाश बनी मिशन इम्पॉसिबल

Spread the love

One thought on “टेस्ट जीत के बाद विवाद में घिरे स्टोक्स, क्रिकेट जगत में मची हलचल”

Comments are closed.

Business homeslider Uttar Pradesh

Maruti e Vitara vs Creta Electric: किसकी रेंज ज्यादा? कीमत और फीचर्स समेत जानें अंतर

e Vitara या Creta Electric? रेंज के मामले में कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर, जानें पूरी तुलना New Delhi : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। खासकर SUV सेगमेंट में ग्राहकों के सामने अब कई इलेक्ट्रिक विकल्प मौजूद हैं। अगर आप लंबी रेंज, आधुनिक फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग अनुभव वाली […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, सिमडेगा में शोक की लहर Ranchi : झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान का निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का […]

Spread the love
Read More