पुलिस कर्मियों के लिए 32 आधुनिक आवास, SP ने किया भूमि पूजन

Police Department

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी

Police Department पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में प्रस्तावित टाइप-3 आवासीय भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान को मिला तेल और गैस का नया भंडार

प्रस्तावित बहुमंजिला टाइप-3 आवासीय भवन में कुल आठ फ्लोर बनाए जाएंगे, जिनमें 32 आधुनिक आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर आवासीय वातावरण मिल सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आवासीय सुविधाओं के विस्तार से पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा तथा कर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।

ये भी पढ़े

वैवाहिक विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पति सभी आरोपों से बरी

यह परियोजना पुलिस कल्याण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी लाइन अनुरुद्ध कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More