मॉनसून की रफ्तार तेज! यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Monsoon

Monsoon दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल में दस्तक देने के बाद देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कम से कम 16 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून अब केरल से आगे बढ़ते हुए कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है, जबकि उत्तर भारत में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

केरल-कर्नाटक में मूसलाधार बारिश के आसार

आईएमडी के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के कई जिलों में भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मानसूनी गतिविधियां तेज होने वाली हैं और लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

ये भी पढ़े

डिजिटल बगावत की दस्तक, क्या सियासत की कसौटी पर टिकेगी?

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर और मध्य भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बदलेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 जून को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती

यूपी में बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में 5 और 6 जून को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी यूपी के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बलिया, जौनपुर और गाजीपुर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, बागपत, अलीगढ़, आगरा और मथुरा में भी मध्यम बारिश की संभावना है। हवाओं की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जून के बीच हीटवेव की आशंका भी जताई है।

बिहार और राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान के कई इलाकों में भी आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी में भी मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

ये भी पढ़े

विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने समुद्र में जाने वाले मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में खराब मौसम को देखते हुए 9 जून तक समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है। देशभर में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और अधिक बदलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा सलाह और चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Spread the love

One thought on “मॉनसून की रफ्तार तेज! यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट”

Comments are closed.

National

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

 Akhilesh Yadav Detained :  दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी सियासी हलचल तेज रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More