इलाके में खौफ, 24 घंटे… तीन कत्ल… और एक ही संदिग्ध!

crime
  • लगातार हो रही हत्याओं ने थर्रा उठा पूर्वांचल का यह जिला
  • पुलिस के हाथ पांव फूले, अब किसी तरह एक सटीक वार को तैयार

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। यूं तो प्रधानी चुनाव आते ही पूर्वांचल की फिजा खूनी हो जाती है। लेकिन इस बार जनगणना आगामी विधानसभा चुनाव के चलते टल रहे ग्राम पंचायत चुनाव से पूर्वांचल शांत था। लेकिन 24 घंटे के अंदर तीन मौत की खबर ने शांत पड़े पूर्वांचल को खौफ से भर दिया। उत्तर प्रदेश के चंदौली और गाजीपुर में सिलसिलेवार हत्याओं से दहशत फैल गई है। पहले जम्मूतवी एक्सप्रेस में गया से सीतापुर जा रहे दिनेश शाह की गोली मारकर हत्या। फिर गाजीपुर के मंगरू चौधरी का भी चलती ट्रेन में उसी अंदाज़ में कत्ल।

इसके कुछ घंटे बाद चंदौली के एक निजी अस्पताल में घुसकर मरीज लक्ष्मी देवी को गोलियों से भून दिया गया। अस्पताल से भाग रहे हमलावर को लोगों ने दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी गुरूप्रीत सिंह उर्फ वीरेंद्र पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। कहा जाता है कि वह छह साल पहले आर्मी से रिटायर्ड हुआ था और बिहार में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस को उसके पास से दो पिस्टल बरामद की है। अब तक की जांच में ट्रेन के दोनों मर्डर और अस्पताल की हत्या में उसी का नाम सामने आ रहा है। क्या यूपी में कोई ‘साइको किलर’ एक्टिव था? या फिर इन हत्याओं के पीछे कोई और खौफनाक साजिश छिपी है?यूपी पुलिस अब इस ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है। हालांकि पूरा सच तब सामने आएगा जब केस की एक एक कड़ी सुलझ जाएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

गरजे कांग्रेस के अध्यक्ष, कहा-देश की जनता नहीं चुनाव चाहते हैं मोदी

Spread the love

One thought on “इलाके में खौफ, 24 घंटे… तीन कत्ल… और एक ही संदिग्ध!”

Comments are closed.

Bhanu Saptami
homeslider Religion

भानु सप्तमी व्रत आज: सूर्य उपासना का विशेष पर्व, जानें महत्व, पूजा विधि और लाभ

Bhanu Saptami  भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो सप्तमी तिथि आती हैं, जब रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बनता है, तो उसे ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है। चूंकि रविवार सूर्य देव का दिन है और […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए खास रहेगा रविवार, अचानक मिलेगी अच्छी खबर

Today’s Horoscope मेष  : नौकरी और व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय […]

Spread the love
Read More
Nepal
Crime News homeslider International

अंतरराष्ट्रीय रूट से नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता

नेपाल मार्ग से भारत में मादक पदार्थ तस्करी की आशंका, जांच तेज थाईलैंड का माल, नेपाल का रास्ता और भारत में चुपके से एंट्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal नेपाल ड्रग तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। कहते हैं “रास्ते हजार हैं, पर नेपाल का अपना ही स्वैग है! म्यांमार के एक नागरिक को लगा […]

Spread the love
Read More