गरजे कांग्रेस के अध्यक्ष, कहा-देश की जनता नहीं चुनाव चाहते हैं मोदी

Ajay Rai
  • ये केवल चुनाव से रखते हैं सरोकार, चुनाव जीवी मोदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व विधान परिषद सदस्य विवेक बंसल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष हिन्दवी भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में आर्थिक संकट या आपात स्थिति पैदा हो गई है? यदि हालात इतने गंभीर हैं तो फिर प्रधानमंत्री लगातार रोड शो क्यों कर रहे हैं?

अजय राय ने कहा कि मोदी जी को पहले अपने भाजपा नेताओं से देशहित में त्याग और दान की अपील करनी चाहिए, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए जनता की गाढ़ी कमाई की लूट-खसोट की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपने लंबे-चौड़े काफिले और लगातार हो रहे रोड शो पर भी रोक लगानी चाहिए, क्योंकि इससे भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल खर्च होता है।
उन्होंने कहा कि एक सच्चा नेता खुद उदाहरण पेश करता है। अजय राय ने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय देश आर्थिक और सैन्य संकट से जूझ रहा था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री Indira Gandhi ने अपने आभूषण और 336 ग्राम सोना राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान कर देश के सामने मिसाल पेश की थी।

अजय राय
अजय राय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लगातार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है और सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ चुनाव जीतने पर है, जनता की समस्याओं पर नहीं। अजय राय ने कहा कि यदि देश की स्थिति इतनी गंभीर थी तो चुनाव से पहले जनता को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव हारने का डर था, इसलिए सच्चाई छिपाई गई। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और शिक्षा की बढ़ती फीस से जनता पहले ही परेशान थी, और अब सोना न खरीदने तथा पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील से सर्राफा व्यापारियों और ट्रैवल एजेंसियों से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडरा रहा है।

अजय राय ने कहा कि “जुमला और झूठ अब मोदी जी की पहचान बन चुके हैं। देश की जनता समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह खुद उस पर अमल नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि 70 दिनों से युद्ध जैसे हालात बने हुए थे, लेकिन प्रधानमंत्री को चिंता तब हुई जब पांच राज्यों के चुनाव समाप्त हो गए। उन्होंने कहा कि जिस प्रधानमंत्री को जनता की समस्याओं से ज्यादा चुनाव जीतने की चिंता हो, उससे संवेदनशीलता की उम्मीद करना बेकार है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’: ऐतिहासिक रहा डॉ. जयशंकर का तीन-देशीय दौरा

कोस्टा रिका के नवनियुक्त विदेश मंत्री से राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने की मुलाकात

हरदोई में दर्दनाक हादसा: ब्याहता गर्लफ्रेंड ने काट लिया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

पश्चिम एशिया तनाव पर भारत अलर्ट, राजनाथ सिंह बोले- घबराने की जरूरत नहीं

 

Spread the love

One thought on “गरजे कांग्रेस के अध्यक्ष, कहा-देश की जनता नहीं चुनाव चाहते हैं मोदी”

Comments are closed.

Bhanu Saptami
homeslider Religion

भानु सप्तमी व्रत आज: सूर्य उपासना का विशेष पर्व, जानें महत्व, पूजा विधि और लाभ

Bhanu Saptami  भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो सप्तमी तिथि आती हैं, जब रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बनता है, तो उसे ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है। चूंकि रविवार सूर्य देव का दिन है और […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए खास रहेगा रविवार, अचानक मिलेगी अच्छी खबर

Today’s Horoscope मेष  : नौकरी और व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय […]

Spread the love
Read More
Nepal
Crime News homeslider International

अंतरराष्ट्रीय रूट से नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता

नेपाल मार्ग से भारत में मादक पदार्थ तस्करी की आशंका, जांच तेज थाईलैंड का माल, नेपाल का रास्ता और भारत में चुपके से एंट्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal नेपाल ड्रग तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। कहते हैं “रास्ते हजार हैं, पर नेपाल का अपना ही स्वैग है! म्यांमार के एक नागरिक को लगा […]

Spread the love
Read More