काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग

Untitled 1 copy
  • 278 यात्रियों और 11 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया, लैंडिंग के दौरान मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नेपाल की राजधानी काठमांडू  के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आ रही र्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK726 के लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में अचानक आग लग गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़े

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का झारखंड कनेक्शन

लैंडिंग के दौरान लगी आग

एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी राज कुमार सिलवाल के अनुसार, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची थी। लैंडिंग के समय विमान के दाहिने लैंडिंग गियर के टायर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग बुझा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य मौजूद थे। इनमें संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विमान के लैंडिंग गियर से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दे रहा है। स्थिति को देखते हुए यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजों के जरिए बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अब तक एयरपोर्ट प्रशासन या टर्किश एयरलाइंस की ओर से इस घटना को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े

एयर इंडिया में बड़ा एक्शन: तीन साल में 1000 से ज्यादा कर्मचारी निकाले गए, CEO ने बताई वजह

2015 में भी हुआ था बड़ा हादसा

त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  पर टर्किश एयरलाइंस के साथ इससे पहले भी बड़ा हादसा हो चुका है। साल 2015 में इसी कॉल-साइन TK726 वाली फ्लाइट का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर घास वाले हिस्से में चला गया था। उस समय खराब मौसम और घने कोहरे के बीच एयरबस A330 विमान रनवे की सेंटर लाइन से भटक गया था। विमान में 224 लोग सवार थे, हालांकि उस हादसे में भी सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था। उस घटना के बाद काठमांडू एयरपोर्ट को करीब चार दिनों तक बंद रखना पड़ा था। ताजा घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और विमान संचालन को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं एयरपोर्ट संचालन और तकनीकी निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत की ओर इशारा करती हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More