अब स्मार्ट कार्ड दिखाकर ही मुफ्त यात्रा कर सकती हैं ये महिलाएं

Delhi Bus New Rules

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार एक जुलाई से बदलने जा रही है बसों में फ्री सफर के नियम

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बहनों को दी थी मुफ्त यात्रा की सौगात

Delhi Bus New Rules :  दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा से जुड़ा बड़ा बदलाव जल्द लागू होने जा रहा है। राजधानी में एक जुलाई से महिलाओं को बसों में फ्री सफर करने के लिए अब पिंक टिकट नहीं मिलेगा। इसकी जगह केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए ही महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। दिल्ली सरकार ने इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस फैसले का असर लाखों महिलाओं पर पड़ने वाला है, जो हर दिन दिल्ली की बसों में सफर करती हैं।

सरकार के मुताबिक अब बसों में यात्रा के दौरान महिलाओं को अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बस कंडक्टर के पास मौजूद टिकट मशीन पर टैप करना होगा। कार्ड टैप करने के बाद ही यात्रा को मुफ्त माना जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुरानी पिंक टिकट प्रणाली पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इससे सरकार को यह जानकारी आसानी से मिल सकेगी कि रोजाना कितनी महिलाएं फ्री यात्रा कर रही हैं।

ये भी पढ़े

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का झारखंड कनेक्शन

 

दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कदम सब्सिडी व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है। सरकार चाहती है कि मुफ्त यात्रा योजना का सही रिकॉर्ड तैयार हो और इसका लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचे। खास बात यह है कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली से बाहर रहने वाली महिलाएं अब राजधानी की बसों में मुफ्त यात्रा नहीं कर पाएंगी।

दरअसल साल 2019 में तत्कालीन अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक टिकट योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकती थीं। बस कंडक्टर महिलाओं को पिंक टिकट देता था और इसके जरिए सरकार यात्रा का रिकॉर्ड रखती थी। लेकिन समय के साथ सरकार को महसूस हुआ कि यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी नहीं है। इसी वजह से अब स्मार्ट कार्ड आधारित नई व्यवस्था लागू की जा रही है

बेंगलुरु: PM मोदी को जान से मारने की कोशिश नाकाम

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी साल दो  मार्च को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत की थी। यह कार्ड सिर्फ बसों तक सीमित नहीं है बल्कि महिलाएं इसका इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो में भी कर सकती हैं। हालांकि मेट्रो में यात्रा करने के लिए कार्ड को रिचार्ज कराना जरूरी होगा। बसों में यह कार्ड मुफ्त यात्रा के लिए मान्य रहेगा।

ये भी पढ़े

राज्यपाल बनाम लोकतंत्र! तमिलनाडु घटनाक्रम ने खड़े किए बड़े सवाल

 

फिलहाल दिल्ली में करीब  लाख महिलाएं यह स्मार्ट कार्ड बनवा चुकी हैं। लेकिन सरकार के आंकड़ों के अनुसार अभी बहुत कम महिलाएं इसका इस्तेमाल कर रही हैं। दिल्ली में रोजाना लगभग 10 लाख महिलाएं बसों में सफर करती हैं, जबकि केवल पांच  से छह  प्रतिशत महिलाएं ही अभी स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर रही हैं। ऐसे में सरकार आने वाले दिनों में इस कार्ड को लेकर जागरूकता अभियान भी चला सकती है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। माना जा रहा है कि यह फैसला दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।


ये भी पढ़े

RCB कोच एंडी फ्लावर पर IPL का बड़ा जुर्माना

एयर इंडिया में बड़ा एक्शन: तीन साल में 1000 से ज्यादा कर्मचारी निकाले गए, CEO ने बताई वजह

रवि योग क्या होता है और जानें इसकी खासियत व महत्व

बंगाल से केरल तक खत्म हुआ लाल किला,भारतीय राजनीति में नया दौर शुरू

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का झारखंड कनेक्शन

Spread the love

One thought on “अब स्मार्ट कार्ड दिखाकर ही मुफ्त यात्रा कर सकती हैं ये महिलाएं”

Comments are closed.

ITR Filing 2026 
Business Technology

AI से ITR फाइल करना पड़ सकता है भारी, रिफंड रोक सकता है टैक्स विभाग

ITR Filing 2026  : आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग सीजन के बीच लाखों टैक्सपेयर्स ChatGPT, Gemini, Claude जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद ले रहे हैं। कोई टैक्स कैलकुलेशन करवा रहा है तो कोई डिडक्शन और टैक्स बचत के विकल्प समझ रहा है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि AI की सलाह पर आंख बंद […]

Spread the love
Read More
Flight Ticket Price
Business

ATF कीमतें घटीं तो घट सकते हैं फ्लाइट किराए, सरकार ने कही बड़ी बात

Flight Ticket Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच हवाई यात्रियों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि यदि क्रूड ऑयल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में गिरावट लंबे समय तक बनी रहती है, तो एयरलाइंस से […]

Spread the love
Read More
Business

US-Iran डील के बाद खुला होर्मुज, टैंकर किराया दोगुना कर कंपनियों की बंपर कमाई

Hormuz Strait Open  : अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य होने और कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब शिपिंग सेक्टर ने नया मोर्चा खोल दिया है। होर्मुज और खाड़ी क्षेत्र […]

Spread the love
Read More