अमेरिका-ईरान में जंग जैसे हालात: ट्रंप ने सीजफायर ठुकराया, तेहरान की धमकी से बढ़ा तनाव

अमेरिका

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है और हालात युद्ध जैसे बनते दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी नौसैनिक नाकाबंदी को “शानदार रणनीति” बताते हुए किसी भी तरह के सीजफायर या समझौते से साफ इनकार कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सैन्य ताकत दुनिया में सबसे बड़ी है और ईरान को परमाणु महत्वाकांक्षाओं को छोड़ना ही होगा। उन्होंने कहा कि नाकाबंदी 100% प्रभावी साबित हुई है और यह अमेरिकी नौसेना की ताकत का प्रमाण है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है और उसे अंततः झुकना ही पड़ेगा। उनके मुताबिक अमेरिका लगातार ईरान से बातचीत कर रहा है और अब लंबी दूरी की यात्रा की जरूरत नहीं पड़ रही है, क्योंकि बातचीत फोन पर हो रही है।

ये भी पढ़ें

पुतिन और ट्रंप के बीच लंबी फोन बातचीत, यूक्रेन से ईरान तक कई बड़े मुद्दों पर चर्चा

ईरान की पलटवार धमकी: “नया हथियार बड़ा जख्म देगा”

वहीं ईरान ने अमेरिका और इज़राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए दावा किया है कि वह एक नए हथियार का इस्तेमाल करने जा रहा है, जिससे दुश्मन सेनाओं को गंभीर नुकसान हो सकता है। ईरान के नौसेना कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी ने बयान में कहा कि यह नया हथियार इतना प्रभावी होगा कि दुश्मन सेना को “दिल का दौरा तक पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी टकराव

तनाव का एक बड़ा कारण होर्मुज जलडमरूमध्य भी बना हुआ है, जहां ईरान ने अमेरिका के दबाव और आर्थिक नाकेबंदी की रणनीति का विरोध किया है। ईरान का कहना है कि पश्चिमी देश गलत सोच के साथ दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह अपने कदम पीछे नहीं हटाएगा। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते बयान और सैन्य चेतावनियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति नहीं संभली तो यह तनाव बड़े संघर्ष में बदल सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

पुतिन और ट्रंप के बीच लंबी फोन बातचीत, यूक्रेन से ईरान तक कई बड़े मुद्दों पर चर्चा

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। […]

Spread the love
Read More
Analysis homeslider

SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल

मनमानी पर उतारू हैं निदेशक धीमान और उनकी टीम पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते पीजीआई निदेशक के PRO SGPGI Lucknow : बात राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की है। अगर आप किसी को एडमिट कराना चाहते हैं तो पुलिस वालों से मजबूत सम्बन्ध रखिए। ये ‘नया लुक’ नहीं कह रहा हैं, […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar homeslider

बिहार बाढ़ पीड़ितों को 579 करोड़ की राहत, 8.27 लाख परिवारों को मदद

Patna: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब 579.23 करोड़ रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस राहत […]

Spread the love
Read More