भारत-श्रीलंका साझा विरासत: IOT समुदाय के भव्य इवेंट व भरतनाट्यम ने रचा इतिहास

India-Sri Lanka Bharatanatyam Record

India-Sri Lanka Bharatanatyam Record :भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने अटूट सांस्कृतिक संबंधों और विकास की साझी यात्रा का एक अद्भुत नजारा राजधानी कोलंबो में देखने को मिला। यहां जहां एक ओर भारतीय मूल के तमिल (आईओटी) समुदाय की ‘अप-कंट्री एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी’ (यूईडीएस) ने भव्य समारोह के साथ अपनी सफलता के 20 गौरवशाली वर्ष पूरे किए, वहीं दूसरी ओर भारत-श्रीलंका के 5,000 नर्तकों ने ‘सबसे बड़ी भरतनाट्यम क्लास’ का आयोजन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों देशों के कलाकारों और मेधावियों के इस ऐतिहासिक संगम ने कला, शिक्षा और आपसी जुगलबंदी की एक नई गाथा लिख दी है।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने यूईडीएस कार्यक्रम में आईओटी समुदाय को भारत और श्रीलंका के बीच एक जीवंत कड़ी (लिविंग ब्रिज) बताया। उन्होंने शिक्षा और विकास के क्षेत्र में यूईडीएस के दो दशकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समुदाय दोनों देशों के संबंधों को मज़बूती देता है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा उच्चायुक्त झा ने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा इस समुदाय के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को रेखांकित किया।

ये भी पढ़े

ईरान-US डील के बाद लेबनान पर इजरायल के ताजा हमले, मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव

उन्होंने बताया कि भारत सरकार बागान श्रमिकों के लिए आवास निर्माण, स्कूलों के बुनियादी ढांचे का विकास और आधुनिक शैक्षणिक उपकरणों की आपूर्ति के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उच्चायुक्त ने ‘सीलोन एस्टेट वर्कर्स एजुकेशनल ट्रस्ट’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम में हाल ही में किए गए सुधारों पर कहा इसके तहत लाभार्थियों की संख्या 350 से बढ़कर 700 हो गई है और छात्रवृत्ति सहायता राशि में भी वृद्धि की गई है।

उन्होंने भारत सरकार के 75 करोड़ रुपये के ‘भारतीय मूल के तमिल पैकेज’ के तहत लागू किए जा रहे कई प्रोजेक्ट्स, स्कूल के बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन और 2,000 से अधिक बागान स्कूल शिक्षकों के लिए एसटीईएम प्रशिक्षण पर भी प्रकाश डाला।बता दें कि भारत व श्रीलंका दोनों पड़ोसी देशों के बीच सदियों पुराने आपसी जन-संबंधों और साझी सांस्कृतिक विरासत का एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।

यूईडीएस समारोह से इतर कोलंबो के ऐतिहासिक गॉल फेस ग्रीन मैदान पर भारत और श्रीलंका की अटूट और साझा सांस्कृतिक विरासत का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला, जिसमें दोनों देशों के एक संयुक्त कार्यक्रम में 5,000 से अधिक नर्तक-नर्तकियों ने एक साथ थिरककर ‘दुनिया के सबसे बड़े भरतनाट्यम नृत्य पाठ’ का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। खचाखच भरी भीड़ के सामने यह प्रस्तुति न केवल एक अनूठा वैश्विक रिकॉर्ड बनी, बल्कि इसने कला और संस्कृति के माध्यम से भारत-श्रीलंका के मजबूत होते जन-केंद्रित रिश्तों और अटूट सांस्कृतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवरः मुख्यमंत्री

ट्रंप के जन्मदिन पर नहीं हुई डील: ईरान ने आधी रात बाद क्यों किया फैसला?

ब्रिटेन का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

ब्रिटेन का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

 

Spread the love

India's Neighbourhood First Policy
International

श्रीलंका में भारतीय मदद से बने 48 घरों का उद्घाटन

India’s Neighbourhood First Policy : भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत श्रीलंका के सतत विकास और जमीनी स्तर पर जन-जीवन को बदलने की दिशा में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया गया है। श्रीलंका के केगाले और कलुतारा जिलों में भारत सरकार की आर्थिक अनुदान सहायता से निर्मित दो नए मॉडल विलेज, […]

Spread the love
Read More
Iran's missile attack on Kuwait
homeslider International

ईरान का बड़ा हमला: कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर गिरी मिसाइल, एक कर्मचारी की मौत

Iran’s missile attack on Kuwait : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की ओर से किए गए एक हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान से दागी गई मिसाइलों ने कुवैत के उत्तरी हिस्से में स्थित एक चीनी कंपनी की इमारत को निशाना बनाया, जिसमें भारी नुकसान […]

Spread the love
Read More
PoJK Protest Update
homeslider International

PoJK में हालात तनावपूर्ण, तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी; गोलीबारी और हिंसा के दावों से बढ़ा तनाव

PoJK Protest Update : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। पिछले तीन दिनों से कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, कई स्थानों पर पुलिस कार्रवाई, आंसू गैस के इस्तेमाल और गोलीबारी की घटनाओं […]

Spread the love
Read More