राम जन्मभूमि में घोटाला, कितना सच? बरसों बाद पूरी हुई मुराद तो क्यों लगा इतना बड़ा कलंक

Ram Mandir Donation Controversy

पैसे, रुपये या सोना-चांदी क्या-क्या है इस घोटाले में शामिल

भौमेंद्र शुक्ल

Ram Mandir Donation Controversy :  22 जनवरी 2024 का दिन था। सूरज कई दिनों से अपनी आभा धरती तक नहीं पहुंचा पा रहा था। लेकिन यकायक सूर्यदेव पूरी चमक के साथ निकलते हैं और रामलला के माथे पर तिलक करते हैं। पूरी दुनिया के लोग भौचक्के ये देख रहे थे। राम मंदिर निर्माण में जुटे लाखों लोगों का परिश्रम सच साबित हो रहा था, लेकिन महज ढाई साल बाद राम मंदिर में करोड़ों के चंदे की लूट की खबर आती है। चम्पत राय, गोपाल जी और डॉ. अनिल मिश्र की तबीयत खराब हो जाती है और पकड़ी जाती है करोड़ों की करेंसी। सवालों का जखीरा यहीं से उठता है कि क्या रामजन्मभूमि में चंदे की रकम यहां-वहां की गई है?

रामलला के भव्य मंदिर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। भक्तों द्वारा अर्पित किए गए चढ़ावे में आठ करोड़ से अधिक के कथित गबन का खुलासा होने के बाद अयोध्या से लेकर लखनऊ तक हड़कम्प मच हुआ है। एक तरफ राज्य सरकार ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदार अधिकारियों और पदाधिकारियों का ‘मौन’ कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। अयोध्या में बजरंगी के नाम से मशहूर बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार गर्जते हैं कि यदि पाई-पाई का हिसाब नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन एक बार फिर खड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़े 

FSSAI नई गाइडलाइन: दुकानदारों के लिए पैकिंग नियम सख्त

गौरतलब है कि विनय कटियार विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल, फायर ब्रांड नेता उमा भारती, गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्य नाथ और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ रामजन्मभूमि आंदोलन की अगुवाई कर चुके हैं। रामलला मंदिर के दान पात्र से धन-गबन के आरोप में अयोध्या पुलिस ने रुदौली क्षेत्र के ठकुरन फगौली गांव निवासी लवकुश मिश्र के घर में छापेमारी की। पुलिस ने मंदिर में कार्यरत मामूली से कर्मचारी के घर से 10-12 लाख रुपये बरामद किए।

खबरों के मुताबिक यह कार्रवाई राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और प्रशासन की मौजूदगी में की गई। लवकुश के पिता बच्चूलाल कहते हैं कि ट्रस्ट के तीन-चार लोग उनके घर पहुंचे और ताला तोड़कर नकदी अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस धन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वे गाजियाबाद में रह रहे थे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अयोध्या में बन रहा मकान का उनके बेटे से कोई संबंध नहीं है। मकान निर्माण के लिए उन्होंने 10-12 बीघा खेत गिरवी रखा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि लवकुश पहले कार मिस्त्री था और मंदिर में नौकरी मिलने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति तेजी से बदली। आरोपियों की निशानदेही पर अब तक लगभग 2.98 करोड़ नकद बरामद किए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोपी अवनीश के बैंक खाते से पांच लाख रुपये की संदिग्ध राशि व जेवरात मिले हैं।

ये भी पढ़े 

वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर विवाद: श्रीलंका ए खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की, इंडिया ए की सुपर ओवर में हार

दान पात्र से धन गबन प्रकरण की जांच के बीच शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब उनसे इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने साफ इंकार किया। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि मैं केवल निर्माण कार्य देखता हूं और कुछ नहीं। इसके बाद उन्होंने दान प्रकरण से जुड़े किसी भी अन्य सवाल का जवाब नहीं दिया। वहीं महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने पूरे सिस्टम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब जांच करने वाले खुद ही बेईमान हैं तो वे क्या जांच करेंगे? इसकी वास्तविक जांच तो भगवान ही करेंगे। कोई भी दूध का धुला नहीं है, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने दान पात्र में गड़बड़झाला की खबर की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया है। जिसकी अगुवाई लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे हैं। उनके साथ दो और सदस्यों में आईजी रेंज किरन एस एवं विशेष सचिव वित्त नील रतन शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने मामले को राजनीतिक रंग लेता देख विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे पर सवाल उठाने वाले पहले अपना इतिहास देखें। जांच पूरी होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चम्पत राय ने तीन करोड़ की नजूल जमीन 24 करोड़ में खरीदी, उन्होंने 800 फीसदी लूट की। आखिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) पार्टी ने इन चंदा चोरों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

FSSAI नई गाइडलाइन: दुकानदारों के लिए पैकिंग नियम सख्त

लिव-इन रिलेशनशिप मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश, सुरक्षा देने से इनकार

Sanchita Ugale Death Case: को-एक्टर का दावा- एक्स बॉयफ्रेंड से परेशान थीं एक्ट्रेस

 

 

Spread the love

One thought on “राम जन्मभूमि में घोटाला, कितना सच? बरसों बाद पूरी हुई मुराद तो क्यों लगा इतना बड़ा कलंक”

Comments are closed.

Paper leak
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था दोनों को कर दिया बर्बाद: अखिलेश यादव

गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती भाजपा सरकार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छात्रों नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती […]

Spread the love
Read More
Sandeep Bansal, September 3, Aquarius
Uttar Pradesh

व्यापारी अर्थव्यवस्था का सजग प्रहरी – संदीप बंसल

3 सितंबर लगेगा व्यापारियों का कुंभ Lucknow: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के 33 वे स्थापना दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन सितंबर व्यापारी दिवस के अवसर पर स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित किया जा रहा है। स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस […]

Spread the love
Read More
Joga Singh elected officiating chairman of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee
Uttar Pradesh

गोरखपुर में कल होगा प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन

सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की दिशा पर होगा मंथन Gorakhpur :उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में रविवार (2 अगस्त 2026) को “प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन” का आयोजन विवेक उत्सव लॉन, बैंक रोड, गोरखपुर में किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर […]

Spread the love
Read More