वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर विवाद: श्रीलंका ए खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की, इंडिया ए की सुपर ओवर में हार

Vaibhav Sooryavanshi controversy

Vaibhav Sooryavanshi controversy : श्रीलंका ए  15 जून को खेले गए ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मैच इतना रोमांचक रहा कि इसका फैसला सुपर ओवर में हुआ। हालांकि नतीजा भारत के पक्ष में नहीं गया और इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा। मैच निर्धारित 50 ओवरों में दोनों टीमों ने 265-265 रन बनाए, जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। दबाव में उतरी इंडिया ए की टीम केवल 7 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

हार के बाद मैदान पर विवाद

सुपर ओवर खत्म होने के बाद माहौल अचानक गर्म हो गया। श्रीलंका ए के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया, इसी दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हालामबेग और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेड्गे से बातचीत की।m बताया जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

धक्का-मुक्की की घटना कैसे हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के अनुसार, श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बातों से नाराज होकर वैभव सूर्यवंशी ने प्रतिक्रिया दी और एक खिलाड़ी को हल्का धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया और कुछ अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो गए। हालांकि, कुछ ही देर में अन्य खिलाड़ियों और स्टाफ ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे युवा खिलाड़ियों का जोश बता रहे हैं, तो कुछ इसे अनुशासनहीनता करार दे रहे हैं।

इंडिया ए की लगातार दूसरी हार

इस ट्राई सीरीज में यह इंडिया ए की दूसरी हार रही। पहले मैच में टीम ने श्रीलंका ए को 8 रन से हराया था, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान से DLS नियम के तहत 4 रन से हार गई और अब श्रीलंका से सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

FSSAI नई गाइडलाइन: दुकानदारों के लिए पैकिंग नियम सख्त

Sanchita Ugale Death Case: को-एक्टर का दावा- एक्स बॉयफ्रेंड से परेशान थीं एक्ट्रेस

लिव-इन रिलेशनशिप मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश, सुरक्षा देने से इनकार

नीरज चोपड़ा की 275 दिन बाद धमाकेदार वापसी: दोहा डायमंड लीग में दिखेगा जलवा

Spread the love

3 thoughts on “वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर विवाद: श्रीलंका ए खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की, इंडिया ए की सुपर ओवर में हार

Comments are closed.

Sports

वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगी टीम इंडिया, आएंगे कई नए चेहरे

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी 16 सितंबर को किया जा सकता है। सीरीज के लिए टीम चुनना चयनकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि भारत के कई नियमित खिलाड़ी इस दौरान एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में वनडे टीम […]

Spread the love
Read More
Sports

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में रोहित शर्मा की होगी वापसी?

New Delhi: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भारत दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होने जा रही है। सीरीज शुरू होने में अब करीब 10 दिन का समय बाकी है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है। टीम चयन को लेकर होने वाली बैठक में सबसे […]

Spread the love
Read More
Sports

IND vs AFG: बदलेगी टीम इंडिया की XI, बिश्नोई को मौका

IND vs AFG 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजर दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। हालांकि […]

Spread the love
Read More