आज का राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Horoscope 1

आज का राशिफल:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष: आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। जांच कराएं और डॉक्टर से सलाह लें। अधिक भागदौड़ से बचें।

वृषभ: विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। शाम को सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मिथुन: पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। करियर में नए प्रयास सफल होंगे। शाम के समय विवाद से बचें। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है।

कर्क: स्वास्थ्य में बाधा आ सकती है। दिन रचनात्मक रहेगा। अचानक यात्रा के योग हैं। विवादों से दूर रहें और संयम रखें।

पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

सिंह: संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। रिश्तों में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।

कन्या: कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। संतान पक्ष से थोड़ी निराशा मिल सकती है। रुके कार्य पूरे होंगे।

तुला: शांति और संतोष का दिन है। राजनीतिक और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: कीमती वस्तु के खोने का डर रहेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। शाम तक रुके कार्य पूरे होंगे।

वरुथिनी एकादशी आज: व्रत से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

धनु: सामाजिक कार्यों में खर्च से मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में प्रगति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी और शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, सावधानी रखें।

कुंभ: अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार और नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में जीत संभव है।

मीन: घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धन लाभ के योग हैं। लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। यात्रा टल सकती है।

READ MORE

समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

चिली के अपने समकक्ष से मिले जयशंकर, निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

 

Untitled 6 copy
homeslider National

IAS पद्मा जायसवाल सेवा से बर्खास्त

सरकारी राजस्व में हेराफेरी का था आरोप राष्ट्रपति ने दी अंतिम मंजूरी दिल्ली सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में थीं स्पेशल सेक्रेटरी रंजन कुमार सिंह 18 साल के बाद आखिरकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से कल IAS पद्मा जायसवाल को नौकरी से बर्खास्त यानि डिसमिस कर दिया गया। इन्हें नौकरी से हटाने के लिए […]

Read More
Untitled 4 copy
Business homeslider National

LPG Price Today : घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कॉमर्शियल LPG  सिलेंडर की कीमतें भी स्थिर रखी गई हैं। हालांकि कई शहरों में पहले से ही […]

Read More
Untitled 3 copy
Crime News homeslider National Rajasthan

राजस्थान में राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजस्थान में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कोच धुएं और लपटों से घिर गया। हालांकि राहत की […]

Read More