समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

कांग्रेस

चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाएगा कांग्रेस का रचनात्मक विभाग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में बुधवार को रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने प्रेसवार्ता में कहा कि रचनात्मक कांग्रेस विभाग समान विचारधारा रखने वाले कांग्रेस के बाहर के सामाजिक संगठनों, समुदायों, और आंदोलन संगठनों को जोड़ने का काम करेगा, रचनात्मक कांग्रेस विभाग आगामी विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस इंडिया गठबंधन को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद और रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दीक्षित के साथ प्रमुख रूप से वार रूम प्रभारी संजय दीक्षित, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी और प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता उपस्थित रही।

ये भी पढ़े

बेटियों ने निभाया पुत्र धर्म, पूरे गांव के लिए बनीं मिसाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षित ने रचनात्मक कांग्रेस की वर्तमान समय में आवश्यकता और कांग्रेस के बाहर के संगठनों, समुदायों, आंदोलन संगठनों के जोड़ने पर विस्तार से बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव देश के तमाम अलग-अलग संगठनों समुदायों और संविधान की प्रति विचारधारा रखने वालों के साथ जुड़ाव रखती रही है, सरकार में रहते हुए हमने जब भी नीतियां बनाई तो सभी संगठनों समुदायों से राय- मशविरा किया है, वही काम कांग्रेस पार्टी विपक्ष में रहकर भी कर रही है। जिसका काम रचनात्मक कांग्रेस के तहत मुख्य रूप से लोगों को जोड़ने का होगा, संदीप दीक्षित ने पिछले दो दिनों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, युवा प्रतिनिधियों एवं सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श किया।


Spread the love

5 thoughts on “समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

Comments are closed.

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More