चिली के अपने समकक्ष से मिले जयशंकर, निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

भारत

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों ने व्यापार विविधीकरण, प्रमुख वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने, सेवाओं की अर्थव्यवस्था को सुविधाजनक बनाने और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। चिली के विदेश मंत्री भारत की 7 दिवसीय (9-15 मई 2026) आधिकारिक यात्रा पर हैं। बैठक में दोनों पक्षों के बीच पारस्परिक हितों वाली प्राथमिकता वाली वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। डॉ. जयशंकर ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा आज सुबह चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना से मिलकर बहुत खुशी हुई। बाजारों और सोर्सिंग में विविधता लाने, प्राथमिकता वाली वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने और सेवा अर्थव्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हमारे द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर बहुत अच्छी चर्चा हुई। बहुपक्षीय और बहुआयामी मंचों पर मिलकर काम करने पर सहमति बनी। भारत और चिली के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) की दिशा में बातचीत तेज करने पर सहमति बनी है, जो मौजूदा अधिमान्य व्यापार समझौते (PTA) का विस्तार है। दोनों पक्षों ने सीईपीए के लिए वार्ता की संदर्भ शर्तों (TOR) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते में डिजिटल सेवाएं, MSME और महत्वपूर्ण खनिज (जैसे लिथियम, तांबा, कोबाल्ट) शामिल हैं, जो भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।

विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना
विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना

यह समझौता भारत के लिए लैटिन अमेरिका में नए बाजार खोलने और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित करने का प्रयास है। इससे अलावा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने चिली के विदेश मंत्री मैककेना के साथ व्यापारिक वार्ताओं की समीक्षा की। मैककेना ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026, एसोचैम और ‘फोरम ऑफ इंडियन फूड इम्पोर्टर्स’ के कार्यक्रमों में प्रमुख व्यापारिक दिग्गजों और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर व्यावसायिक सहयोग पर चर्चा की। मैककेना अपने भारत दौरे के दूसरे चरण में 13 मई की रात बेंगलुरु पहुंचेंगे। उनके बेंगलुरु दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ के साथ नवाचार, सूचना प्रौद्योगिकी और उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देना है।


Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More