प्रेमी के साथ पति की बेरहमी से हत्या, पहले निपटाया फिर खेत में दफनाया

Untitled 15 copy 2
  • एक पत्नी की इतनी खतरनाक होगी साजिश जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भानपुरा थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, किसान धनराज योगी की पत्नी का गांव के ही एक युवक से पिछले चार सालों से प्रेम संबंध था। पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 10 अप्रैल की शाम आरोपी ने धनराज को बहाने से अपने खेत पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उस पर तलवार से हमला किया और बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार के आरोप, नई DCP पूर्वी पर टिकी निगाहें

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पहले शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन जब इसमें सफलता नहीं मिली तो शव के टुकड़े कर जेसीबी से गड्ढा खोदकर खेत में दफना दिया गया। जब मृतक घर नहीं लौटा तो परिजनों को शक हुआ। बच्चों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल डिटेल और शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत से शव के टुकड़े बरामद किए और मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों में आक्रोश: घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा है। परिजनों और ग्रामीणों ने दुधाखेड़ी माताजी चौराहे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

Crime News Uttar Pradesh

शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज

इनाम घोषित होते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने रायबरेली समेत सीमावर्ती जिलों में तेज की तलाश अधिकतर यूपी के नामजद आरोपितों का सुरक्षित ठौर है नेपाल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ का बहुचर्चित कैफे संचालक शिवा शर्मा मौत कांड की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली माडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि और […]

Read More
Lucknow
Health homeslider Religion

ब्रह्ममुहूर्त में उठने के बताए गए नौ लाभ

Lucknow: भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में ब्रह्ममुहूर्त को दिन की शुरुआत के लिए विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले का समय ध्यान, योग, मंत्रजप, अध्ययन और आत्मचिंतन के लिए अनुकूल होता है। सुबह शांत वातावरण में जागने और नियमित दिनचर्या अपनाने से व्यक्ति को अपने काम व्यवस्थित करने में […]

Read More
Lucknow
Business homeslider Uttar Pradesh

गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

मुख्यमंत्री ने आमजन को दी बड़ी राहत, पाँच किग्रा. की रिफाइंड चीनी 250 रुपये में होगी उपलब्ध प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से सायं पाँच बजे तक संस्थान के विक्रय केंद्र से खरीदी जा सकेगी चीनी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की […]

Read More