
Pratapgarh: युवा साहित्यकार एवं विश्व रिकॉर्ड धारक अर्पित सर्वेश शुक्ला को उनकी साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अनेक शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं कवि-सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अर्पित सर्वेश ने अपनी प्रतिभा और निरंतर प्रयासों से प्रतापगढ़ को गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, पट्टी डिग्री कॉलेज तथा डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’, सेवानिवृत्त सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक ने अर्पित सर्वेश शुक्ला को सम्मानित किया। इस दौरान उनकी साहित्यिक उपलब्धियों, रचनात्मक सोच और साहित्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि अर्पित सर्वेश ने कम उम्र में साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उनकी उपलब्धियां उनकी मेहनत, लगन और निरंतर साधना का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए अर्पित सर्वेश की सफलता प्रेरणादायक है।
ये भी पढें
किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए खोले जाएंगे 1000 क्रय केंद्र
उनकी साहित्यिक यात्रा न केवल प्रतापगढ़ की प्रतिभा को सामने लाती है, बल्कि जनपद की सांस्कृतिक समृद्धि को भी रेखांकित करती है। कार्यक्रम के आयोजक अनिल प्रताप त्रिपाठी ‘प्रवात’, प्रबंधक, इंटर कॉलेजेज, प्रतापगढ़ ने स्वर्गीय डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने और शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
विचार गोष्ठी एवं कवि-सम्मेलन ने साहित्य, शिक्षा और संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया। अर्पित सर्वेश शुक्ला का सम्मान जनपद की युवा साहित्यिक प्रतिभाओं के लिए उत्साहवर्धक रहा। उनकी उपलब्धियों को प्रतापगढ़ के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी साहित्य के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए खोले जाएंगे 1000 क्रय केंद्र
गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी
योगी का सपा पर हमला: माफिया की चिंता, शिक्षकों की नहीं
IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए
‘मिडल पावर’ नहीं, ‘पावर इन द मिडल’ है भारत


2 thoughts on “अर्पित के सम्मान से बढ़ा प्रतापगढ़ का गौरव”
Comments are closed.