लखनऊ में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार के आरोप, नई DCP पूर्वी पर टिकी निगाहें

Untitled 9 copy 9

लखनऊ में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार के आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में अवैध गतिविधियों पर रोक के दावों के बावजूद देह व्यापार से जुड़े मामलों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। शहर के कई इलाकों में स्पा सेंटरों की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र, गुडंबा, विकास नगर, विभूतिखंड और गोमती नगर जैसे इलाकों में कुछ स्पा और वेलनेस सेंटरों के नाम पर अवैध गतिविधियां चलने की चर्चाएं तेज हैं। इन आरोपों के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार उठ रही चर्चाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

कुछ मामलों में पुलिस की कथित लापरवाही और मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर यह गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

नई DCP पूर्वी पर बड़ी जिम्मेदारी

हाल ही में पूर्वी जोन की नई DCP के रूप में दीक्षा शर्मा  की तैनाती हुई है। ऐसे में अब इस पूरे मामले को लेकर उनकी कार्यशैली और सख्ती पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई डीसीपी के नेतृत्व में इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी और अगर कहीं भी अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल लोगों की मांग है कि प्रशासन इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त अभियान चलाए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके।

 

Spread the love

Crime News

मेटा के अलर्ट पर 6 मिनट में पहुंची पुलिस

फंदे से झूलती युवती की बचाई जान ए अहमद सौदागर Lucknow : सोशल मीडिया पर सुसाइड का वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रही 24 वर्षीय युवती को गोरखपुर पुलिस ने महज 6 मिनट में पहुंचकर बचा लिया। पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को मेटा कंपनी से मिले अलर्ट पर यह त्वरित कार्रवाई हुई। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज

माडल श्रद्धा दुबे का कनेक्शन खंगालेगी पुलिस, श्रद्धा पर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज है हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमे ऊंची रसूख की शह पर करती थी कैफे संचालक को ब्लैकमेल? गिरफ्तारी के बाद सच आएगा सामने, शरीर पर मिले घाव ही घाव ए अहमद सौदागर Hazratganj : क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन […]

Spread the love
Read More