
मिशन शक्ति के तहत नवरात्र में महिला सुरक्षा-अधिकारों पर भी किया जागरूक
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Nautanwa: नौतनवा पुलिस ने नवरात्र के महापर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत एक मानवीय पहल की। पुलिस ने क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के बीच जरूरी सामान बांटा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कई जगहों पर जाकर महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही, विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, खाद्य सामग्री, चावल, दाल और घर का अन्य सामान दिया गया। बच्चों को बिस्किट, टॉफी और खाने का दूसरा सामान बांटा गया। पुलिस की इस मदद से महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखी। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं और किसी भी परेशानी में पुलिस से संपर्क करने को कहा।
ये भी पढें
पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना भी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इलाके में शांति बनाए रखना और लोगों की समस्या सुलझाना उनकी प्राथमिकता है। नवरात्र के दौरान पुलिस की इस पहल की लोगों ने तारीफ की। मिशन शक्ति अभियान का मकसद महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज
किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए खोले जाएंगे 1000 क्रय केंद्र
योगी का सपा पर हमला: माफिया की चिंता, शिक्षकों की नहीं
Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी

