महराजगंज में रोडवेज और बाइक में आमने-सामने से भीषण टक्कर

Untitled 2 copy 20

महराजगंज में रोडवेज

  • तीन की मौत, बस चालक गिरफ्तार
  • परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सिसवा-निचलौल मार्ग पर हुई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 8:15 बजे सबया चिरैयाकोट पेट्रोल पंप के पास एक रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक बस के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान साहिल सहानी, किसन सहानी निवासी सोनबरसा और अमरीश सहानी निवासी टेढ़वा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिसवा भेजा गया।

ये भी पढ़ें

अमेरिका में फिर कांपी धरती: नेवादा में तेज भूकंप, कई इलाकों में दहशत

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महराजगंज डिपो की बस निचलौल से सिसवा की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार विपरीत दिशा से जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का नेतृत्व किया और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेते हुए चालक लल्लन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महराजगंज डिपो की बस और बाइक की इस टक्कर ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के असल कारणों की बारीकी से जांच जारी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

RAED MORE

समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

म्यांमार में मिला रहस्यमयी सांप, बदलते रंग-रूप से वैज्ञानिक भी हैरान

Spread the love

Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More
Circumstances
Crime News

बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

कांदा टिकैतगंज के चूड़ी वाली गली में हुई घटना का मामला करीबियों की भूमिका पर संदेह, सोते समय की गई हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बंथरा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाजारखाला […]

Spread the love
Read More
Crime News

पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

पारा में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; CCTV DVR और बसुली बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow, 28 सितंबर 2026 को हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, CCTV DVR […]

Spread the love
Read More