अमेरिका में फिर कांपी धरती: नेवादा में तेज भूकंप, कई इलाकों में दहशत

Earthquake 1

नेवादा। अमेरिका में आए तेज़ भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला कर रख दिया। नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स के पास रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप जमीन से लगभग नौ किलोमीटर की गहराई में आया। इसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए, जिनमें कैलिफ़ोर्निया और सैन जोस भी शामिल हैं। कैलिफ़ोर्निया में 4.9 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। शुरुआत में इसकी तीव्रता 5.1 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 4.9 किया गया। यह भूकंप बौल्डर क्रीक के पूर्व-दक्षिण-पूर्व में करीब एक किलोमीटर दूरी पर और 10.9 किलोमीटर की गहराई में आया।

अफरा-तफरी का माहौल, लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि झटके काफी तेज़ थे और इमारतें जोर-जोर से हिलने लगीं। हालांकि, अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले उत्तरी इंडोनेशिया में समुद्र के नीचे 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके 10 से 20 सेकंड तक महसूस किए गए। उत्तरी सुलावेसी के बिटुंग और उत्तरी मालुकु के टर्नेट शहर में इसका असर देखा गया। भूकंप का केंद्र मोलुका सागर के पास था।

इमारतों को नुकसान, लोग दहशत में

भूकंप के कारण टर्नेट में एक चर्च और दो घरों को नुकसान पहुंचा, जबकि बिटुंग में भी क्षति की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके इतने तेज़ थे कि वे नींद से उठकर तुरंत बाहर भागने को मजबूर हो गए। मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ। टर्नेट में कम से कम तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को मिलेगी बड़ी राहत

Horoscope मेष  : सेहत अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। वृष : बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और […]

Spread the love
Read More
Nepal
homeslider International

बालेन सरकार के हर फैसले पर नेपाल वासियों की है पैनी नजर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal भारत के पांच प्रदेशों में हुए चुनाव परिणाम का असर नेपाल के कम्युनिस्ट पार्टियों पर पड़ा है। पश्चिम बंगाल जो कभी कम्युनिस्ट का न केवल गढ़ था, वहां लंबे समय तक कम्युनिस्ट की सरकार रही है, इस चुनाव में तो उसका नामलेवा तक कोई नहीं बचा। जबकि बंगाल में लगातार 12 […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider Uttar Pradesh Weather

मानसून की दस्तक तेज, देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज

देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट Monsoon भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी […]

Spread the love
Read More