UP में कानून व्यवस्था पर सवाल: भरी कचहरी में अधिवक्ता ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में दिनदहाड़े कचहरी परिसर में हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। जमीन विवाद में एक अधिवक्ता ने अपने ही चचेरे भाई वकील पर गोलियां बरसा दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार को कचहरी परिसर में उस समय हुई, जब अधिवक्ता जसकरन राज और उनके चचेरे भाई वकील जितेंद्र राज के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि खेत में पानी जाने को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी।

भरी कचहरी में चली गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही घायल वकील मौके पर ही गिर पड़ा, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें

ब्रेकअप के बाद युवती ने यमुना में लगाई छलांग, मजदूर की बहादुरी से बची जान

आउटसोर्स कर्मचारियों की कमी बनी जानलेवा, बिजली विभाग में हड़कंप

ऑनलाइन स्कैम से बचना है तो पहचानें असली और नकली वेबसाइट का फर्क

लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

अधिकारियों में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें

महराजगंज जिले के नवागत SP शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त तेवर

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में जमीन और खेत में पानी को लेकर चल रही रंजिश इस घटना की वजह सामने आ रही है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More