महराजगंज जिले के नवागत SP शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त तेवर

‘PDA के लिए संविधान की रक्षा जीवन मरण का सवाल अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला 3
  • ठूठीबारी एसओ नवनीत नागर को किया निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त प्रशासनिक तेवर लगातार सामने आ रहा है। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के अभियान के तहत जहां एक ओर थाना श्यामदेउरवा में खामियां मिलने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए, वहीं दूसरी ओर मंगलवार को ठूठीबारी थाना प्रभारी (SO) नवनीत नागर को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई ने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।

एसओ नवनीत नागर पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज कर लिया, जो विभागीय नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से एनडीपीएस जैसे संवेदनशील मामलों में उच्चाधिकारियों को सूचना देना अनिवार्य है। इससे पहले एसपी ने सोमवार देर रात थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया था, जिसमें अभिलेखों, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली में कई कमियां सामने आई थीं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। लगातार हो रही इन सख्त कार्रवाइयों से यह साफ हो गया है कि नवागत एसपी जिले में लापरवाही और मनमानी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं।

READ MORE

CM के पीछे ऐसे भागे DM, जैसे क्लासरूम में सीट बचाने की हो होड़

SBI कर्मचारियों की हड़ताल टली, करोड़ों ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

Spread the love

West Bengal girl's murder
Crime News

अपहरण के बाद 12 वर्षीय बच्ची की हत्या, बोरे में भरकर तालाब में फेंकी मासूम की लाश

West Bengal girl’s murder : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची के अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है। रविवार सुबह उसका शव […]

Spread the love
Read More
  Fatehpur husband murder case
Crime News

फतेहपुर: सोते पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी निकली हत्या की आरोपी

  Fatehpur husband murder case :  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की जलकर हुई मौत की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस […]

Spread the love
Read More
Jharkhand News
Crime News Jharkhand

 बेटी को बेटे की तरह दी आज़ादी, जॉब में आते ही मुस्लिम लड़के के साथ भागी

 प्राऊड पिता हाथ में झोला लिए अब दो थानों के बीच लगा रहा चक्कर रंजन कुमार सिंह Jharkhand News : यह एक पिता हैं, सुभाशीष मुखर्जी। धनबाद के रहने वाले एक प्राउड पिता। इनकी एक बिटिया है शताब्दी मुखर्जी। इसी बेटी के ये प्राउड फादर हैं। बिटिया को जन्म से ही काफी फ्रीडम दिया, एकदम […]

Spread the love
Read More