आउटसोर्स कर्मचारियों की कमी बनी जानलेवा, बिजली विभाग में हड़कंप

Outsourced Electricity Employees

बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की मौतों पर फूटा गुस्सा, आंदोलन का ऐलान

Outsourced Electricity Employees उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संगठन की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि पिछले 37 दिनों में बिजली विभाग से जुड़े 36 हादसे हुए, जिनमें 22 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 गंभीर रूप से घायल हैं।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड

कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और अन्य वितरण निगमों ने अपने ही आदेशों का उल्लंघन करते हुए करीब 25 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया। इससे कर्मचारियों की भारी कमी हो गई और मौजूदा कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव बढ़ गया।

संगठन का कहना है कि 11 केवी आउटगोइंग फीडरों पर जहां एक पूरी गैंग की तैनाती होनी चाहिए, वहां केवल एक कर्मचारी से काम कराया जा रहा है। इसके अलावा अकुशल कर्मचारियों से भी हाईटेंशन और लो टेंशन लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और ब्रेकरों पर कार्य कराया जा रहा है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार अवगत कराने के बावजूद प्रबंधन ने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। इसी के विरोध में संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन के पहले चरण में 1 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। लखनऊ में सुबह 10 बजे शक्ति भवन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, जहां मृत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर: पीसी मीणा

प्रदेश सरकार ने इस पर  खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर Lucknow: योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिकीकरण और […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Bihar homeslider National

मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

SSB 66 वीं वाहिनी के 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

31 युवक-युवतियां बने आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर Maharajganj:  सशस्त्र सीमा बल (SSB) 66 वीं वाहिनी, कैंपियरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो पृथक 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविरों का मंगलवार को संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक समापन किया गया।समापन समारोह सीमा चौकी हरदी डाली के अंतर्गत जीवंत ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही स्थित पंचायत भवन […]

Spread the love
Read More