ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल: ईरान, होर्मुज और क्यूबा पर दिए विवादित संकेत

1773637284

मियामी/वॉशिंगटन ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में समर्थकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर ईरान और वैश्विक राजनीति को लेकर बड़े और विवादित बयान दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है और अब वह समझौते के लिए दबाव में है। भाषण के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ तक कह दिया, जो अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, तो फिर किसी को भी नहीं मिलना चाहिए।

ट्रंप ने आगे संकेत दिए कि आने वाले समय में क्यूबा अगला टारगेट हो सकता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी पर हुए हमले का जिक्र करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है और ऐसे हथियार हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका कई सैन्य टारगेट्स पर कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने खाड़ी में चल रहे संघर्ष को लेकर कहा कि यह युद्ध अगले कुछ हफ्तों में खत्म हो सकता है

ये भी पढ़ें

नेपाल की राजनीति में हुआ एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह महीनों तक नहीं चलेगा। रुबियो की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वॉशिंगटन प्रशासन तेहरान के साथ बैकचैनल बातचीत कर रहा है और मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही G7 के विदेश मंत्रियों की फ्रांस में हुई बैठक में ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही पर भी चर्चा हुई। रुबियो ने जमीनी अभियान की संभावना को कम बताते हुए कहा कि अमेरिका बिना लंबे जमीनी युद्ध के भी अपने लक्ष्य हासिल कर सकता है। ट्रंप और रुबियो के इन बयानों के बाद मिडिल ईस्ट की स्थिति और वैश्विक राजनीति पर नजरें टिक गई हैं।

ये भी पढ़ें

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

Spread the love

Columbia Earthquake
International

कोलंबिया भूकंप में चमत्कार 48 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला नवजात बच्चा

कोलंबिया में भूकंप की भीषण तबाही Colombia earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। कई शहरों में इमारतें ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। राहत और बचाव अभियान के तीसरे दिन एक ऐसा रेस्क्यू हुआ, जिसने तबाही के बीच उम्मीद […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
International National

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

शाश्वत तिवारी Kathmandu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नेपाल के जमीनी स्तर के विकास में एक और बड़ा योगदान दिया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा स्थानीय निकायों के बीच आठ ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी […]

Spread the love
Read More