भारत ने जिनेवा UN मुख्यालय को भेंट की ‘द गोल्डन सन’ कलाकृति

Geneva

शाश्वत तिवारी

Geneva: भारत ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (पैलेस डेस नेशंस) को एक ऐतिहासिक उपहार दिया है। भारत सरकार ने यहां नवनिर्मित ‘मेडिटेशन रूम’ (ध्यान कक्ष) के लिए “द गोल्डन सन” नामक एक भव्य और प्रतीकात्मक कलाकृति भेंट की है। यह ऐतिहासिक क्षण इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा मुख्यालय को भारत की ओर से दी गई यह पहली कलाकृति है।

भारत की प्राचीन और शाश्वत सभ्यता से प्रेरित यह अनूठी कलाकृति, मानव जीवन में ध्यान, आत्म-चिंतन और वैश्विक सद्भाव की परिवर्तनकारी शक्ति को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। कूटनीतिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण इस उपहार का अनावरण जिनेवा में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान किया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों और भारत सहित विभिन्न देशों के राजनयिकों ने भाग लिया।

जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 17 नवंबर को  एक्स पर लिखा दुनिया में शांति की शुरुआत अपने भीतर की शांति से होती है। भारत की ओर से स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने जिनेवा के ‘पैलेस डेस नेशंस’ में यूएन के नवनिर्मित ‘मेडिटेशन रूम’ के लिए “द गोल्डन सन” नामक कलाकृति भेंट की। भारत की प्राचीन और शाश्वत सभ्यता से प्रेरित यह कलाकृति ध्यान, आत्म-चिंतन और सद्भाव की परिवर्तनकारी शक्ति को एक श्रद्धांजलि है।

“द गोल्डन सन” केवल एक कलात्मक कृति मात्र नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण विश्व के लिए आंतरिक शांति, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेशवाहक भी है। संयुक्त राष्ट्र के व्यस्त कूटनीतिक माहौल के बीच बनाया गया यह ध्यान कक्ष, विश्व भर के राजनयिकों, प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए एक शांत वातावरण प्रदान करेगा। इस कक्ष में भारत की ओर से स्थापित यह सुनहरा सूर्य (गोल्डन सन) प्रकाश, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक बनकर उभरेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कश्मीर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों को दी शाबाशी

दिल्ली-NCR की हवा का खतरनाक असर! 30 साल के फेफड़े 50 जैसे, लंग कैंसर के चौंकाने वाले आंकड़े

टोल प्लाजा पर स्कैन होगा गाड़ी का इंश्योरेंस, मोबाइल पर आएगा अलर्ट

 

Tokyo
International Uncategorized

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ ‘रायसीना टोक्यो 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए डॉ. जयशंकर ने आज की दुनिया की पांच मुख्य विशेषताएं रेखांकित कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में […]

Read More
International

कनाडा में भारतीय युवक की दर्दनाक हत्या

जलती कार के अंदर मिला 25 वर्षीय तुषार शर्मा का शव नया लुक ब्यूरो Canada: भारत देश से सात समुंदर पार कनाडा कमाने पहुंचे एक युवक के दर्दनाक मौत की खबर आ रही है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली इलाके में एक घटना सामने आई है। यहां जलती हुई कार के अंदर 25 […]

Read More
New Delhi
International

‘दक्षिण’ दिवस का संकल्प- ग्लोबल साउथ के विकास का सच्चा साथी भारत

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने विकासशील देशों के बीच आपसी सहयोग को नई ऊंचाई देने का आह्वान करते हुए ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में विकासशील देशों की अनुसंधान और सूचना प्रणाली (RIS) के अंतर्गत संचालित ‘ग्लोबल […]

Read More